बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2026 3:11 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार सख्त रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने नकल माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू की है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एसएससी परीक्षा में रिमोट एक्सेस के जरिए नकल कराने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें, 13 फरवरी को एसएससी द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा के परीक्षा केन्द्र सेन्टर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में ऑनलाईन परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस संसाधनों का उपयोग कर परीक्षा में नकल कराये जाने के सम्बन्ध में 14 फरवरी को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 धारा 11(1),11(2),12(2),66,111(3),111(4),318(2),61 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 पंजीकृत कराया गया। 

अभियोग की संवेदनशीलता/तकनकी अनवेषण को देखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना एसटीएफ द्वारा सम्पादित की जा रही है। एसटीएफ टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उक्त परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना शुभम भटनागर पुत्र अनिल भटनागर निवासी विजयनगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को सहारनपुर से गिरप्तार किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में महादेव डिजिटल लेब नाम से लेब संचालित करता था जो कि SSC द्वारा आहुत की जाने वाली परीक्षाओं का परीक्षा केन्द्र था। 13 फरवरी को उक्त सेन्टर में मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जिसमें एसटीएफ देहरादून को उक्त परीक्षा केन्द्र में अनुचित रिमोट एक्सस संसाधनों उपयोग कर परीक्षा में नकल कराये जाने के सम्बन्ध में गोपनीय सूचना भी प्राप्त हुई थी। 

सूचना के आधार पर परीक्षा लेब के पास बने यू0पी0एस0 रूम में अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर तैयार करके रिमोट एक्सस के माध्यम से अनुचित साधनों का प्रयोग अभ्यार्थियों को अनुचित लाभ प्रदान करते हुए व स्वंय को सदोष लाभ प्राप्त किया जा रहा था जिसके आधार पर मौके पर उक्त लैब एवं ऐक्सस पार्ट को सील करते हुए अभियुक्तगण नितिश कुमार, भास्कर नैथानी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था उक्त घटना के पश्चात से ही शुभम भटनागर फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में एसटीएफ टीम लगातार इनपुट विकसित कर गिरप्तारी के प्रयास कर रही थी। 

4 मई को एसटीएफ देहरादून टीम द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शुभम द्वारा पुछताछ में कुछ अहम जानकारियां भी दी है जिसके सम्बन्ध में विवेचना कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर, ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, एडीएम केके मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के साथ की समीक्षा बैठक, स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने पेयजल संकट दूर करने के लिए मौके पर जारी किए 25 लाख, जल संस्थान को तीन दिन में जनरेटर लगाने के निर्देश
  • हवा में घुलते जहर से बढ़ रहे अस्थमा के रोगी, एलोपैथिक के अलावा आयुष पद्धति का इलाज भी है कारगर, विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर एम्स के विशेषज्ञों ने दी सलाह
  • देहरादून : SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार
  • UKPSC ने प्रवक्ता भर्ती की दो परीक्षाएं स्थगित कीं, नई तिथि जल्द जारी होगी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में भेजे 111.82 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड : BJP के आठ विधायकों पर संकट, सर्वे में कमजोर प्रदर्शन से टिकट पर खतरा
  • DM ने जनगणना की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, 20 मई तक मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित
  • कांग्रेस का TVK को समर्थन, विजय के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.