गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन से वार्ता पर परियोजना प्रभावितों का आंदोलन टला

शेयर करें !
posted on : मई 5, 2026 11:48 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। नागपुर-बंड क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अब प्रशासन के साथ हुई वार्ता के पश्चात आंदोलन को 15 दिनों के लिए टाल दिया गया है।

बताते चलें कि टीएचडीसी की विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना के प्रभावितों ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण न होने पर 5 अप्रैल से आंदोलन का ऐलान किया था। प्रभावितों के अल्टीमेंटम के चलते अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीएचडीसी तथा जिला प्रशासन ने प्रभावितों की समस्याओं के निदान के लिए 15 दिनों का समय मांगा। इस पर प्रभावित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने हामी भरी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को विवश होगी। काफी देर तक चली बैठक में दोनों पक्षों ने आंदोलन को स्थगित करने पर सहमति बनी।

नागपुर-बंड क्षेत्र के प्रभावितों ने साफ तौर पर कहा कि प्रभावित अधिकारियों के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई न होने से उन्हें आंदोलन का रास्ता पकड़ना पड़ रहा था। अब जबकि प्रशासन की मध्यस्थता के चलते मांगों के समाधान का भरोसा मिला है तो प्रभावित अब 15 दिनों का इंतजार करने को तैयार हैं।

गौरतलब है कि प्रभावित परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विकास, रोजगार, पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे है। इसके बावजूद टीएचडीसी तथा एचसीसी प्रबंधन मांगों की अनदेखी कर रहा है। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कोई कार्रवाई न होने से ग्रामीण नाराज चल रहे हैं। प्रभावितों का आरोप है कि टनल निर्माण से रसायन युक्त दुषित पानी सीधे अलकनंदा में प्रभावित किया जा रहा है। इससे जलीय जीवों और नदी की पवित्रता पर संकट मंडरा रहा है। गोचर भूमि न होने के चलते अब पारिस्थिकीय का संकट भी खड़ा हो गया है। टनल का मलवा घाटों और रास्तों पर फेंकने से अंतिम संस्कार में दिक्कते आ रही है। क्रशर प्लांट से ध्वनि तथा वायु प्रदूषण से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों को 70 फीसद रोजगार की व्यवस्था अमल में नहीं लाई जा रही है। सुरंग निर्माण में विस्फोटों से मकानों में दरार तो आई गई है अपितु पेयजल स्रोत भी सूख गए है। इस प्रभावित क्षेत्र को आंशिक प्रभावित श्रेणी में रखना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

इस दौरान दशोली की ब्लाॅक प्रमुख विनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख विपिन कंडारी, जिला पंचायत सदस्य संतोषी, बेमरू के प्रधान रविंद्र नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश नवानी, मनोज कुमार, संजय राणा, इंद्र सिंह, रचना देवी, वीना देवी, हरेंद्र पंवार, दीपक सती, अनिल जोशी, प्रकाश पंवार, नरेंद्र पोखरियाल, पान सिंह, पूजा देवी, मनोरमा देवी, भुवना देवी, कुसुम रावत, आशीष कुमार, संतोष, आशा पंवार, सावन, मुकेश, एसडीएम आरके पांडेय, तहसीलदार दीप्ति शिखा आदि बैठक में मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.