गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य करम सिंह कर्मा ने जिले के अधिकारियों की ली बैठक, सफाई कर्मचारियों की समस्या सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2026 2:21 अपराह्न
चमोली : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्री करम सिंह कर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को गोपेश्वर में जनपद के विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद में कार्यकर रहे सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों और अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
नगर पालिका परिषद चमोली गोपेश्वर के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र और जिलाध्यक्ष राजपाल ने नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में सफाई कर्मचारियों के 13 पदों पर नियुक्ति करने, मोहल्ला स्वच्छता समिति में संलग्न कर्मचारियों की वेतन वृद्धि किए जाने सहित विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिस पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य की ओर से सभी अधिकारियों को नियमानुसार न्यूनतम मानदेय दिए जाने और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने श्रम अधिकारी को सभी विभागों में तैनात सफाई कर्मचारियों की स्थिति और वेतन की जांच करने और न्यूनतम मानदेय भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिकाओं में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की संख्या और वर्तमान में उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने नियमानुसार हाथ से मैला उठाने वाले कर्मचारियों को सरकार की योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक  के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों की जानकारी भी दी। इस मौके पर परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. अनुराग धनिक, तहसीलदार दिप्ती शिखा, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल पंत, बीना नेगी, वाल्मीकि समाज संघ के महामंत्री अमित कुमार, देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विश्वम्बर, उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि मौजूद थे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.