गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2026 1:23 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, जिलाधिकारी एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फल एवं सब्जियों में रसायनों के संभावित उपयोग के विरुद्ध जागरुकता एवं सैंपलिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत विभागीय दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करते हुए फल एवं सब्जी विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में जागरुक किया गया। पौड़ी क्षेत्र में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी, जबकि यमकेश्वर एवं कोटद्वार क्षेत्रों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा द्वारा निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान फल एवं सब्जी विक्रेताओं से कुल 12 नमूने लिए गए, जिन्हें सर्विलांस जांच हेतु प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा बिलों का समुचित अभिलेख रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सहायक आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत फलों को पकाने हेतु कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। इसके स्थान पर केवल एथिलीन गैस का उपयोग निर्धारित मानकों (अधिकतम 100 पीपीएम) एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अनुमन्य है।

उन्होंने बताया कि फल एवं सब्जियों पर वैक्स कोटिंग का उपयोग नियमानुसार प्रतिबंधित है। विशेषकर आयातित फलों में इसकी संभावना अधिक रहती है, इसलिए उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही, कीटनाशकों की अधिकतम अवशेष सीमा भी खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत निर्धारित है, जिसका अनुपालन अनिवार्य है। सहायक आयुक्त ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अत्यधिक चमकीले या संदिग्ध फल एवं सब्जियों का सेवन न करें तथा उपयोग से पूर्व उन्हें अच्छी तरह धोकर एवं आवश्यकतानुसार छीलकर ही सेवन करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.