बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2026 8:14 अपराह्न
  • कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही कांवड़ के दौरान यातायात प्रबंधन व सुरक्षा उपायों को लेकर विचार-विमर्श कर तय की गई रणनीति
  • मेलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्यों को समय से पूरा करने के साथ ही कांवड़ के दौरान निर्माण कार्यों को लेकर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश
हरिद्वार : आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सीसीआर सभागार में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ के दौरान यातायात प्रबंधन व सुरक्षा उपायों को लेकर विचार-विमर्श करने के साथ ही कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित करने की रणनीति भी तय की गई। बैठक में तय किया गया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में पड़ने वाले कुंभ से संबंधित जो निर्माण कार्य जल्दी पूरा हो सकते हैं, उन्हें हर हाल में 30 जून तक पूरा करा लिया जाए और बाकी कार्यों को जारी रखने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर इस तरह का नियोजन किया जाए कि उससे कांवड़ यात्रा में बाधा उत्पन्न न हो और कांवड़ियों की सुरक्षा भी प्रभावित न हो।
मेला नियंत्रण भवन में आयोजित उक्त बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने हेतु शहर क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर, गुणवत्ता के साथ, मेला प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण करने का पूरा प्रयास किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जो कार्य मेला शुरू होने से पहले पूर्ण होना संभव नहीं है, उनके लिए ऐसी कार्ययोजना बनाई जाए जिससे कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे तथा यातायात बाधित न हो। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों के कारण किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने घाटों एवं पुलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा हेतु विशेष प्रबंध करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ यात्रा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके अधीन सभी निर्माणाधीन सड़कों के कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि बहादराबाद क्षेत्र में यातायात बाधित कर रहे विद्युत पोल को आज ही हटाया जाए तथा ज्वालापुर क्षेत्र में भी ऐसे पोलों को प्राथमिकता के आधार पर हटाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मनसा देवी पैदल मार्ग के सुधार कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शहर में संचालित सभी सीवरेज कार्य 30 जून तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि उनकी परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए तथा अतिक्रमण के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सभी आवश्यक कार्य कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए, जिससे यातायात बाधित न हो। उन्होंने सड़क किनारे एवं निर्माण स्थलों के निकट पड़े मलबे व अन्य सामग्री को हटाने और गड्ढों को शीघ्रता से दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता, एसपी (क्राइम) निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी विपिन कुमार, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार जितेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी.के. सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

1 of 12
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.