गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद, स्वास्थ्य से स्वच्छता तक विशेष इंतजाम, ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र पर 4254 यात्रियों की स्वास्थ्य जांच, 13744 वाहनों को जारी हुए ग्रीन कार्ड

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2026 8:19 अपराह्न
  • चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी अपनी व्यवस्थाएं की गई है चाक चौबंद
  • ऋषिकुल यात्री पंजीकरण केंद्र में बनाए गए स्वास्थ्य जांच केंद्र में अब तक 4 हजार 254 तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया जा चुका है स्वास्थ्य परिक्षण
  • चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा संचालित के लिए परिवहन विभाग द्वारा 13 हजार 744 वाहनों का ग्रीन कार्ड किया जा चुका है जारी
  • चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालु जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गए व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का खुले मन से कर रहे है सराहना
हरिद्वार : चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए आ रहे तीर्थयात्रियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभागों द्वारा अपनी अपनी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं चाक चौबंद की गई हैं।
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी न हो इसके लिए ऋषिकुल पंजीकरण केंद्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच केंद्र तैयार किया गया है,जिसमें अब तक 4 हजार 254 तीर्थ यात्रियों का स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा  स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई है। जल संस्थान द्वारा यात्रियों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था कराई गई है, यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में 5 स्टैंड पोस्ट लगाए गए है,इसके साथ ही बनाए गए शौचालयों में पानी की सप्लाई भी उपलब्ध कराई गई है।
नगर निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र के पास ही अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था की गई है,जिसमें 10 महिला सीटर एवं 10 पुरुष सीटर शौचालय स्थापित किए गए है,इसके साथ ही पंजीकरण केंद्र एवं शौचालयों की सफाई हेतु शिफ्टवार 16 सफाई कार्मिकों की तैनाती की गई है,जो दिन रात कार्य कर रहे है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की चेकिंग एवं परीक्षण किया जा रहा है तथा चारधाम यात्रा के लिए 25 अप्रैल तक 13 हजार 744 वाहनों का ग्रीन कार्ड जारी किया जा चुका हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में संचालित हो रहे ढाबों,होटलों, रेस्टोरेंट एवं दुकानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। यात्रियों से ओवर रेटिंग न हो इसके लिए रेट लिस्ट चस्पा करने के सभी को निर्देश दिए जा रहे है।
चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों द्वारा जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का खुले मन से सराहना की जा रही है।मध्य प्रदेश से आए तीर्थ यात्री अनीता दसूरे ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण कराया गया है तथा पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की गई है, जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
    

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.