रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनसुनवाई में उमड़ी समस्याओं की बाढ़, 56 में से 26 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2026 4:20 अपराह्न
  • जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम
  • जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 समस्याएं एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 शिकायतें की गई दर्ज, कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 26 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को  त्वरित निराकरण हेतु  किया गया प्रेषित
  • जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा क्षेत्रवासियों की दर्ज कराई गई शिकायतें
  • सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी
हरिद्वार : जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 36 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 20 समस्याएं दर्ज कराई गई, कुल 56 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 26 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, राशन अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या  दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता गुलफाम पुत्र जहिर हसन ने अपनी पुत्री जिसका जन्म घर पर ही 10 मार्च 2009 को हुआ था, जिसके जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।  प्रार्थी पोपीन निवासी शिवदासपुर ने गांव शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला में वर्ष 2023-24 में सिंचाई विभाग द्वारा एक नाले का निर्माण किया गया था, नाले का अब निर्माण पुरा हो चुका है तथा रोड क्रॉसिंग हेतु एक पाइप प्रस्तावित है, जिसको अभी तक नहीं डाला गया है, उन्होंने जल्द से जल्द रोड क्रॉसिंग हेतु पाइप डाले जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता इस्लाम पुत्र तजम्मुल हुसैन ने खाता नं 523 ओ खसरा नं 894 रकबाई बीघा स्थित ग्राम खेड़ी शिकोहपुर परगना व तहसील भगवानपुर की भूमि में 1/2 भाग पर चकबंदी प्रकिया में यथा स्थिति में रखने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
प्रार्थी रति राम पुत्र नैन ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि वह एक 75 वर्षीय वृद्ध है, जिनका गुजर बसर वृद्धा पेंशन से होता है, प्रार्थी का छोटा पुत्र प्रार्थी को बहुत परेशान करता है, जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थी शैलेद्र कुमार ग्राम रानी माजरा शाहपुरा खेड़ा ने पानी का नया कनेक्शन दिलाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। राजपाल सिंह मदनपाल अजब सिंह आदि ने गांव सराय की चकरोड इसका खसरा नंबर 294, 292 , 293 , 296 के पास रिंग रोड के कर्मचारियों ने बंद कर दी है, किसानों को फसल खेत से निकालने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने चक्रमार्क को खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ललित राजपूत पुत्र संतराम निवासी सतीघाट कनखल ने विवादित सरकारी संपत्ति से अवैध कब्जा मुक्त करवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।
जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज कराई गई ग्रामीणों की समस्या , जिसमें ग्राम प्रधान पंकज कुमार पुत्र जोधा सिंह गांव केहड़ा में एक तालाब है जिसको गुल्हेवाला बोलते है, जिसका पानी लोगों के घरों ने घुस रहा है, सतही जल भराव होने से  बीमारियां फैलने का खतरा है, उन्होंने तालाब के पानी की निकासी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। कुलदीप निवासी केहड़ा विकासखंड लक्सर ने अपना शिकायती पत्र में बताया कि उसके घर के पास विद्युत पोल नहीं होने के बहुत परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है, घर के पास विद्युत पोल लगवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया । प्रार्थी सुशील पुत्र शेरसिंह ग्राम पंचायत रघुनाथपुर उर्फ बालावाली में पानी की टंकी का निर्माण हुआ था, लेकिन अब पानी की टंकी लेकिज कर रही है, उन्होंने पानी की टंकी का पाइप की लीकेज टेक करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत जस्सावाला विकासखंड बहादराबाद में वर्ष 2021 – 22 में जौलीग्रान हॉस्पिटल द्वारा पानी की अंकी का निर्माण किया था, टंकी के पानी का 30% ही ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है। शेष पानी लोगों को उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, ग्राम वासियों ने बाकी पानी को गांव वालों को उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना दिया गया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें। 

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का शीघ्र प्राथमिकता से निस्तारण करना सुनाश्चित करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि  सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है, उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे, उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 421 शिकायतें तथा एल 2 पर 110 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है, जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
 बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
 

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.