रविवार, अप्रैल 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंतनगर सिडकुल में श्रमिकों का प्रदर्शन, पुलिस का बलप्रयोग, कई घायल, कुछ बेहोश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2026 12:36 अपराह्न

पंतनगर : उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में स्थित वी-गार्ड कंपनी के बाहर चल रहा श्रमिकों का धरना शनिवार को अचानक उग्र हो गया। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हालात तनावपूर्ण हो गए, जहां हल्के बल प्रयोग के बाद कई श्रमिकों के घायल और बेहोश होने की खबर है। बेहोश होने वालों में महिला श्रमिक भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, श्रमिक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर कंपनी परिसर के बाहर धरना दे रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर तहसीलदार दिनेश कुटेला और सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। प्रशासन के नेतृत्व में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परिसर से हटाने की कोशिश की, जिसके दौरान झड़प हो गई।

श्रमिकों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई लोग घायल हो गए और कुछ बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रमिकों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि कुछ को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, हालांकि कुछ श्रमिकों ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।

श्रमिकों की प्रमुख मांगें

श्रमिकों का कहना है कि उन्हें समय पर बोनस नहीं दिया जाता और भोजन की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा उनकी मुख्य मांग वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की है।

फिलहाल प्रशासन दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है। गौरतलब है कि सिडकुल क्षेत्र में वी-गार्ड के साथ-साथ अन्य कंपनियों के श्रमिक भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जंतर-मंतर पर अंकिता भंडारी केस में न्याय और VIP आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, जोरदार प्रदर्शन
  • विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जनसुरक्षा के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान; गुंडाएक्ट में किया बुक; जिला बदर की तैयारी
  • सीवरेज कार्य से उखड़ी सड़कों पर तेजी, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर दिन-रात मरम्मत शुरू
  • विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी – डीएम मयूर दीक्षित
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई 500 ग्राम अफीम, उत्तराखण्ड से निकला कनेक्शन
  • कीवी और जड़ी-बूटियों से चमका बागेश्वर, खेती से मिली नई पहचान
  • CM धामी ने किया शहद उत्पादन का अवलोकन, 45 दिनों में 520 किलो उत्पादन
  • व्हाइट हाउस क्रॉसपॉन्डेंट्स डिनर पार्टी में गोलीबारी से मचा हड़कंप, ट्रंप समेत मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण सदस्य थे मौजूद
  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़, स्कूटी सवार बदमाश घायल, साथी गिरफ्तार
  • स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए एक सप्ताह में आगणन तैयार करें ईओ – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.