रविवार, अप्रैल 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2026 4:11 अपराह्न
  • कूड़े के ढेर से बना ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क, जिलाधिकारी के निर्देशों से बदली इलाके की तस्वीर
  • नगर निगम श्रीनगर की सक्रिय भागीदारी से साकार हुआ ‘रजत जयंती पार्क’
  • जहां पहले जाने से कतराते थे लोग, अब वहीं उमड़ रही भीड़

श्रीनगर : नर्सरी रोड स्थित पुराने रैन बसेरे के पास, जहां पहले बड़ी मात्रा में कूड़ा फैला रहता था, अब उसी स्थान पर एक सुंदर ‘रजत जयंती पार्क’ विकसित किया गया है। यह पहल जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और नगर निगम श्रीनगर के ठोस प्रयासों का परिणाम है। इससे न केवल क्षेत्र की सूरत निखरी है, बल्कि आसपास के लोगों को लंबे समय से चली आ रही गंदगी और बदबू की समस्या से भी राहत मिली है।

इस कार्य की शुरुआत जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद हुई। क्षेत्र में फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर निगम को तत्काल प्रभाव से कूड़ा हटाने और ‘वेस्ट टू वंडर’ की थीम पर स्थल के पुनर्विकास के निर्देश दिए। नगर निगम ने तत्परता दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया और वर्षों से जमा कूड़े को हटाकर उसे गिरीगांव स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट किया।

इस मुहिम के तहत लगभग 18 हजार टन कूड़ा हटाया गया, जिसके बाद खाली हुई भूमि को समतल कर उसके सुनियोजित विकास की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर आधारित इस पार्क को ‘रजत जयंती पार्क’ के रूप में विकसित किया गया है, जो आज शहरवासियों के लिए एक आकर्षक और उपयोगी स्थल बन चुका है।

पार्क के विकास के दौरान यहां बच्चों के लिए झूले और अन्य खेल सामग्री स्थापित की गयी हैं, टहलने के लिए सुव्यवस्थित पाथवे बनाए गए हैं, बैठने के लिए बेंच, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट तथा लगभग 50–60 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। हरियाली और स्वच्छ वातावरण इस पार्क को और भी खास बनाते हैं। जहां पहले लोग इस स्थान से गुजरने में भी असहज महसूस करते थे, वहीं अब सुबह और शाम यहां लोगों की अच्छी-खासी आवाजाही देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासी यहां टहलते हैं, बच्चे खेलते हैं और परिवार के लोग सुकून के पल बिताते नजर आते हैं।

महापौर आरती भंडारी ने कहा कि यह स्थान पहले कूड़ा निस्तारण की बड़ी समस्या बना हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार असुविधा हो रही थी। नगर निगम ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए वर्षों से जमा कूड़े को हटाकर उसे गिरीगांव स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में शिफ्ट किया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से इस स्थल को एक सुव्यवस्थित और आकर्षक पार्क के रूप में तैयार किया गया। हमारा प्रयास रहा है कि शहर के ऐसे उपेक्षित स्थानों को उपयोगी सार्वजनिक स्थलों में विकसित किया जाए।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि यह पहल केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजीवन में सकारात्मक प्रभाव का उदाहरण भी है। इस पार्क के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर उन्हें नई उपयोगिता प्रदान की जा सकती है। ‘वेस्ट टू वंडर’ की अवधारणा इसी सोच को दर्शाती है, जिसमें बेकार वस्तुओं को उपयोग में लाकर एक आकर्षक और जनोपयोगी स्थल विकसित किया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग की दिशा में भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्रीनगर के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि इस कार्य में उनका समन्वय और निगरानी भी महत्वपूर्ण रही, जिससे योजना को व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित किया जा सका।

पूर्व की स्थिति
पूर्व की स्थिति
पूर्व की स्थिति
पूर्व की स्थिति
डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर बना पार्क
डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर बना पार्क
डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर बना पार्क

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े फैसले से बदली नर्सरी रोड की सूरत, जहां था कूड़े का अड्डा, वहां अब शहर का गौरव, रजत जयंती पार्क बना आकर्षण का केंद्र
  • उत्तराखण्ड : नागपुर में चमका कोटद्वार का सितारा, प्रत्यूष डोभाल ने जीता रजत पदक
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट
  • उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 का शुभारंभ, राज्यपाल द्वारा स्व-गणना से हुई शुरुआत
  • 60 की उम्र के बाद नई शुरुआत : अंतारा देहरादून के वरिष्ठ दंपति 16 हजार किलोमीटर की ड्राइव पर लंदन के लिए रवाना
  • “बचपन के 06 साल, पोषण–पढ़ाई के साथ” आठवें पोषण पखवाड़े का शुभारंभ, महिलाओं और किशोरियों को दी गई पोषण की जानकारी
  • हर गर्भवती महिला तक समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी – सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे
  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत – सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • हरिद्वार को मिलेगा आधुनिक रोपवे सिस्टम, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में बनी रणनीति
  • भिटौली देने का नया अंदाज़ : One For One Society ने वृद्ध आश्रम में बांटा प्यार और सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.