शुक्रवार, अप्रैल 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एबीडीएम से चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगा मजबूत इकोसिस्टम – स्वास्थ्य मंत्री

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 10, 2026 5:38 अपराह्न
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
  • स्पीच टू टैक्स्ट आम जन के और नजदीक होंगी चिकित्सा सेवाएं, शत प्रतिशत प्रगति को बनाएंगे लक्ष्य
देहरादून : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एबीडीएम उत्तराखंड की कार्यशाला में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हेल्थ सेक्टर में एबीडीएम वह क्रांति है जिससे चिकित्सा जगत का मजबूत इकोसिस्टम तैयार होगा और यह जन कल्याण में बेहद अहम होगा। उन्होंने प्रदेश में एबीडीएम को शत प्रतिशत सफल बनाने की बात कही।
देहरादून में आयोजित कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि समाज के आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति को भी आयुष्मान योजना से कवर देका उसे लाभान्वियत करने का लक्ष्य हमारी सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। प्रदेश में हर व्यक्ति को निशुल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आभा आईडी के जरिए मरीज का हेल्थ प्रोफाइल ऑनलाइन हो जाएगा, घर बैठे आम जन को जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को एबीडीएम के निर्धारित लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने के निर्देश दिए। कहा कि पहाड़ में विषम भौगोलिक परिस्थितियां होती हैं, ऐसे में एबीडीएम में तैयार की जा रही स्पीच टू टैक्स्ट की सुविधा जनहित में कारगर होगी।
कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण एनएचए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा सुनील कुमार बरनवाल ने एबीडीएम के महत्व पर रोशनी डालते हुए कहा कि इकोसिस्टम में पेशेंट, चिकित्सा कार्मिक, चिकित्सा संस्थान व फार्मेसी तक एक प्लेटफार्म पर होंगे। सभी को इस दिशा में गंभीरता से आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य क्षेत्र एबीडीएम डिजिटलाइजेशन की सफलता से हम पूरे विश्व के सामने उदाहरण होंगे। उन्होंने उत्तराखंड एबीडीएम की प्रगति की भी सराहना की।
सचिव स्वास्थ्य उत्तराखंड सचिन कुर्वे ने कहा कि जिन लोगों की आयुष्मान या आभा आईडी नहीं बनी है उनका सहयोग करना है। तभी हम अपने लक्ष्य को बेहतर ढंग से हासिल कर सकेंगे। उत्तराखंड की एबीडीएम की मिशन निदेशक रीना जोशी ने कहा कि निर्देशों के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में एनएचए की संयुक्त सचिव ज्योति यादव, एबीडीएम के निदेशक डा पंकज अरोड़ा, एसएचए  एनएचए के प्रबंधक राहुल वशिष्ट आदि ने प्रतिभागियों से विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया। इस अवसर पर एसएचए के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी समेत केंद्र व राज्य के अधिकारी मौजूद रहे। एबीडीएम के प्रबंधक प्रज्ञा पालिवाल ने विभिन्न अस्पतालों से आए डेलिगेट्स को प्रशिक्षण दिया। संचालन पूनम चंदेल ने किया।

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ब्रह्म कपाल में शुरू हुआ पिंडदान
  • भू-वैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक विधि-विधान के साथ खुले, शंकराचार्य जी के सान्निध्य में द्वार पूजा संपन्न
  • बदरीनाथ मंदिर प्रभारी बने गिरीश चौहान
  • हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खुले भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम के कपाट
  • वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, जय बदरी विशाल से गुंजायमान हुआ धाम
  • डीएम गौरव कुमार ने बदरीनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक, सुरक्षित और सुगम यात्रा का दिया भरोसा
  • डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव और छात्रसंघ समारोह संपन्न
  • बदरीनाथ धाम में फिर लौटी ठंड, बारिश और हिमपात से बदला मौसम
  • चारधाम यात्रा की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस द्वारा अब तक 3 FIR दर्ज
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.