सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार गैरोला ने ऋषिकेश के संस्कृत विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, कहा – संस्कृत को बोलचाल की भाषा बनाना लक्ष्य

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 2:51 अपराह्न

ऋषिकेश : संस्कृत नगरी ऋषिकेश में संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने विभिन्न संस्कृत विद्यालयों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं और पहलों की जानकारी भी साझा की।

संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव दीपक कुमार गैरोला ने ऋषिकेश स्थित विभिन्न संस्कृत विद्यालयों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण किया, इसके बाद कृष्ण कुंज संस्कृत विद्यालय तथा श्री भरत संस्कृत विद्यालय ऋषिकेश का भी औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सचिव के आगमन से संस्कृत विद्यालयों में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।

निरीक्षण के दौरान सचिव गैरोला ने कहा कि राज्य सरकार संस्कृत भाषा और शिक्षा के संवर्धन के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में संस्कृत को बोलचाल की भाषा बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में 13 संस्कृत ग्राम स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्कृत पढ़ने वाली बालिकाओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को क्रमशः गार्गी एवं डॉ. भीमराव छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें संस्कृत अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा संस्कृत विद्यालयों में साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष और वेद जैसे पारंपरिक विषयों के साथ-साथ विज्ञान, गणित और अंग्रेजी जैसे आधुनिक विषयों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है, ताकि संस्कृत के छात्र समाज में प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा जल्द ही संस्कृत के विद्यार्थियों को आईएएस और पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

सचिव गैरोला ने कहा कि संस्कृत का ज्ञान पूरे विश्व को शांति के मार्ग पर ले जाने की क्षमता रखता है। इसके लिए विद्यार्थियों को संस्कृत के साथ-साथ विदेशी भाषाओं का ज्ञान भी आवश्यक है। इस दिशा में विभाग उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के माध्यम से संस्कृत छात्रों को विदेशी भाषाएं सीखने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगा।

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए नियमित रूप से समाचार पत्रों का अध्ययन कराने और संस्कृत संभाषण को बढ़ावा देने हेतु दैनिक संस्कृत समाचार सुनने की व्यवस्था विद्यालयों व छात्रावासों में अनिवार्य करने का आह्वान किया। साथ ही प्रज्ञा चक्षु, मंत्र चिकित्सा जैसे संस्कृत ग्रंथों के गूढ़ ज्ञान को भी प्रोत्साहित करने की बात कही।

इस अवसर पर संस्कृत विभाग के उपनिदेशक वाजश्रवा आर्य, भरत मंदिर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र दत्त भट्ट, श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान, कृष्ण कुंज संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा वशिष्ठ, मनोज द्विवेदी, जितेंद्र प्रसाद भट्ट, शंकर मणि भट्ट, डॉ. भानु प्रकाश उनियाल, श्रीमती शशि गौड़, सुरेश पंत, आचार्य हर्षमणि नौटियाल, प्रियव्रत रतूड़ी, सुमित चमोली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.