बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 1:36 पूर्वाह्न

रूडकी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रहमतपुर में पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संघ की विचारधारा, कार्यपद्धति और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रहमतपुर में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य पथ संचलन निकाला गया। इस अवसर पर लगभग तीन सौ गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने संघ घोष की ताल के साथ अनुशासित ढंग से गांव में संचलन किया। पथ संचलन के दौरान गांववासियों ने फूलवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया और उनके अनुशासन व संगठनात्मक क्षमता की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग कार्यवाह लोकेन्द्र जी ने कहा कि आत्मविस्मृत, आत्मकेन्द्रित और आत्मशून्य हो चुके हिन्दू समाज को संगठित कर भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग सौ वर्ष पूर्व डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा डॉ. हेडगेवार का जन्मदिवस है और संघ को सही मायनों में जानने के लिए शाखा में आना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि शाखा समाज परिवर्तन का आधार है और समाज के सशक्त होने से ही देश का भाग्य उदय होता है। संघ का उद्देश्य स्व के आधार पर संगठित, गुणवान और समरस हिन्दू समाज का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर है और देशभर में सेवा के क्षेत्र में लगभग एक लाख तीस हजार सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

लोकेन्द्र ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में संघ के स्वयंसेवक राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भारत माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे प्रत्येक कार्य को राष्ट्रभाव से करें। उन्होंने संघ की सौ वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रारंभिक दौर में उपहास और विरोध का सामना करने के बावजूद आज समाज में संघ की व्यापक स्वीकार्यता बढ़ी है। देश में आई विभिन्न आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप और कोरोना महामारी के दौरान संघ के स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि संघ पर तीन बार प्रतिबंध भी लगाए गए, लेकिन संगठन अपने ध्येय—भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने—के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ता रहा। आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन चुका है, जो सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी और सर्वग्राही रूप में कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और स्व के बोध जैसे पंच परिवर्तन के विषयों को समाज में व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रचारक जितेन्द्र सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.