posted on : अप्रैल 5, 2026 4:24 अपराह्न
कोटद्वार । विकासखण्ड दुगड्डा के राजकीय इण्टर कालेज धोबीघाट में कार्यरत शिक्षक डॉ सौरभ मिश्र ने रविवार को बालभारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाढांग में आयोजित रक्तदान शिविर में लगातार तीसवीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि यह रक्तदान उन्होंने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया। कहा कि वर्तमान भाग दौड़ वाली जीवन शैली के कारण व्यक्ति को जीवन में बड़ी-बड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में शरीर में रक्त की कमी हो जाती है। जिसे समय पर पूरा करना असम्भव हो जाता है। ऐसे में रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने रक्तदान करने में सक्षम लोगों से रक्तदान कर किसी अन्य की जिंदगी बचाने का आह्वान भी किया । उन्होंने कहा कि भारत मां की धरती पर हमारा सुखद जीवन, अच्छा रहन-सहन, अच्छी आमदनी आदि ये सब कर्ज है, जिसे हम रक्तदान करके पूरा कर रहे हैं और जिस दिन नेत्रदान या अंगदान कर दिया, समझो ब्याज भी पूरा हो गया।





