posted on : अप्रैल 4, 2026 5:39 अपराह्न
हरिद्वार : जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि पाइप्ड नेचुरल गैस (पी०एन०जी०) के दैनिक उपयोग को बढावा देने एवं गैस आपूर्ति को सतत, सुचारू एवं सुरक्षित बनाये रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा हरिद्वार नेचुरल गैस लिमिटेड को माह अप्रैल, 2026 में सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा आश्रम/अखाडों को प्राथमिकता के आधार पर पी०एन०जी० कनेक्शनों से जोडा जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही जनसामान्य से भी अपील की जाती है कि पी०एन०जी० कनेक्शन के लिये एच०एन०जी० के प्रबंधक प्रियांशु बालियान, मो०न०-9953909486 एवं प्रिसं सागर, मो० न० 7078288814 से संपर्क किया जा सकता है।
जनपद हरिद्वार में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, वर्तमान में गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस का स्टॉक 20,154 एवं व्यावसायिक गैस 3.766 है। विगत दिवस को घरेलू गैस के दैनिक प्राप्ति 9,740 के सापेक्ष 11,356 सिलेण्डरों का वितरण किया गया।
एल०पी०जी० गैस कालाबाजारी रोके जाने के उद्देश्य से निरंतर गैस गोदामों के निरीक्षण एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत अभी तक 736 निरीक्षण एवं छापेमारी कार्यवाही की गयी तथा कालाबाजारी संलिप्तता पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध 02 मुकदमें पंजीकृत कराये गये एवं 01 व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी।
जिला प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री नं०: 01334-1077, दूरभाष नं०ः 01334-239444 एवं व्हट्सएप्प नं0: 9528250926 पर अब तक कुल 517 शिकायते प्राप्त हुयी जिन्हे प्रशासन ने संबंधित गैस एजेंसियो के प्रबंधको एवं नोडल अधिकारियों के माध्यम से तत्काल समाधान कराया।





