बुधवार, मई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2026 7:46 अपराह्न

देहरादून / नई दिल्ली। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में क्षेत्र से जुड़े जनहित के अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए केंद्रीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने हरिद्वार, लक्सर, रुड़की एवं देहरादून क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव तथा आगामी कुंभ 2027 को ध्यान में रखते हुए कई अहम मांगें रखीं।

सांसद रावत ने लक्सर–रुड़की एवं रुड़की–सहारनपुर रेल खंड पर स्थित छोटे स्टेशनों के समीप रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि जाम की समस्या से राहत मिले और आवागमन सुचारु हो सके। इसके साथ ही उन्होंने हरिद्वार–देहरादून रेल लाइन पर रायवाला (सैनिक छावनी) क्षेत्र में RUB निर्माण को सामरिक एवं नागरिक दृष्टि से अत्यंत आवश्यक बताया। देहरादून में विधानसभा भवन से डिफेंस कॉलोनी के बीच बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए भी RUB निर्माण की मांग रखी, जिससे स्थानीय जनता को राहत मिल सके।

सांसद ने देहरादून स्थित हर्रावाला रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण की वर्तमान स्थिति पर स्पष्ट जानकारी भी मांगी। इसके अतिरिक्त, हरिद्वार–लक्सर–सहारनपुर रेल खंड पर सटल/पैसेंजर ट्रेन सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया, जिससे दैनिक यात्रियों को सुलभ, किफायती एवं बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों का उद्देश्य जनजीवन को सुगम बनाना, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं व्यवस्थित करना तथा कुंभ 2027 जैसे वैश्विक आयोजन के लिए क्षेत्र को सुदृढ़ करना है।

सांसद रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्रालय इन जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों एवं आने वाले श्रद्धालुओं को व्यापक लाभ मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर पात्र व्यक्ति को मिले आवास और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • नियमों की अनदेखी पर सख्त एक्शन, 04 अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड : SSP ने किए 10 इंस्पेक्टर और 29 उपनिरीक्षकों के तबादले
  • चुनाव नतीजों के बाद बंगाल में हिंसा, तीन कार्यकर्ताओं की मौत, कई जगह तोड़फोड़
  • पंजाब में फिर धमाका, अमृतसर के आर्मी कैंप के बाहर ब्लास्ट, जालंधर घटना के बाद बढ़ी सतर्कता
  • उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र: CM धामी
  • उत्तराखंड में यहां रोका गया बाल विवाह, प्रशासन की तत्परता से बची नाबालिग
  • कोटद्वार : फर्जी टोल-फ्री नंबर बना ठगी का जाल, कस्टमर केयर बन कर उड़ाई 01 लाख की धनराशि
  • कोटद्वार : नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उडामांडा इंटर कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, छात्राओं ने सीखे सुरक्षा के गुर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.