सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टैक्स बढ़ोतरी की आड़ में कोटद्वार में गुटखा-सिगरेट पर ओवररेटिंग, पुराने स्टॉक पर 40% तक वसूली

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2026 5:37 अपराह्न
  • नए टैक्स स्ट्रक्चर से पहले ही थोक व्यापारियों ने जमा किया था स्टॉक, बाजार में बढ़े दामों से उपभोक्ता और दुकानदार परेशान

कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। केंद्र सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों और पान मसाला पर लागू किए गए नए टैक्स स्ट्रक्चर का असर अब कोटद्वार के बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। 1 फरवरी 2026 से प्रभावी हुए नए नियमों के बाद बाजार में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की कीमतों में अचानक भारी बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि अभी तक नए प्रिंट रेट वाले पैकेट बाजार में नहीं आए हैं, लेकिन पुराने स्टॉक पर ही 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक कीमत वसूली जा रही है।

शहर के मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड और झंडाचौक क्षेत्र में गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की कीमतों में अचानक उछाल देखा जा रहा है। कीमतों पर नियंत्रण और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में अभी तक सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 में संसद से दो विधेयकों को मंजूरी दी थी, जिसके बाद चबाने वाले तंबाकू और गुटखा पर लगभग 40 प्रतिशत तक टैक्स वृद्धि की संभावना बन गई थी। बताया जा रहा है कि कोटद्वार के बड़े स्टॉकिस्टों ने इस संकेत को पहले ही भांपते हुए जनवरी के पहले सप्ताह में पुराने रेट पर भारी मात्रा में माल जमा कर लिया था।

अब वही पुराना स्टॉक नए टैक्स का हवाला देकर फुटकर दुकानदारों को महंगे दामों पर दिया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जो पान मसाला पाउच पहले 5 रुपये में मिलता था, अब 20 रुपये में तीन पाउच तक बेचा जा रहा है। इसी तरह 55 रुपये का सिगरेट पैकेट 70 रुपये और 150 रुपये की सिगरेट की डिब्बी 180 से 190 रुपये तक में बेची जा रही है।

इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि थोक व्यापारियों से उन्हें ही बढ़े हुए दामों पर माल मिल रहा है, इसलिए वे भी मजबूरी में महंगे दामों पर गुटखा और सिगरेट बेच रहे हैं। इसके कारण ग्राहकों के साथ आए दिन बहस और नोकझोंक की स्थिति बन रही है। कुछ दुकानदारों ने तो घाटे के डर से इन उत्पादों की बिक्री ही बंद कर दी है।

इस मामले पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में आया है और अधीनस्थ अधिकारियों से इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं बाट-माप निरीक्षक ने भी बताया कि मामला संज्ञान में है। यदि कोई भी व्यक्ति ओवररेटिंग की शिकायत करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती
  • एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़, 162 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.