गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2026 5:54 अपराह्न

जोशीमठ/औली। मार्च के महीने में जब मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने लगा है, वहीं देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में हुई ताजा बर्फबारी से यहां पहुंचे सैलानियों की चांदी हो गई है। लंबे समय के इंतजार के बाद हुए इस हिमपात ने न केवल क्षेत्र में ठंडक लौटाई है, बल्कि दूर-दराज से आए पर्यटकों के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज और सौगात से कम नहीं है।

इन दिनों उत्तराखंड की वादियों का रुख करने वाले पर्यटक बर्फबारी देखकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। विशेषकर उन सैलानियों के लिए यह सफर यादगार बन गया है, जिन्होंने दो महीने पहले ही औली की बुकिंग करा ली थी। गुजरात और अन्य राज्यों से आए पर्यटकों के दल औली की ढलानों पर जमी बर्फ में अठखेलियां करते और परिवार के साथ बर्फबारी का आनंद लेते दिखे। सैलानियों का कहना है कि उन्होंने मार्च में बर्फबारी की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन जैसे ही वे औली पहुंचे, कुदरत ने उनका स्वागत सफेद मखमली बर्फ से किया। पर्यटकों के अनुसार, बर्फबारी के बाद यहां के नजारे इतने खूबसूरत हो गए हैं कि उनका पूरा ‘ट्रिप’ सफल हो गया है।

एक तरफ जहां इस बर्फबारी ने पर्यटन व्यवसायियों और सैलानियों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है। ऊंची चोटियों पर लगातार हो रहे हिमपात से समूचा चमोली जनपद शीत लहर की चपेट में है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का यह सिलसिला जारी रह सकता है। मार्च के दूसरे पखवाड़े में कुदरत का यह बदला हुआ मिजाज खेती-बागवानी और पर्यटन की दृष्टि से क्षेत्र के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली
  • औली के स्लोप पर बिछेगी कृत्रिम बर्फ, 20 दिसंबर से शुरू होगा काम
  • 24 घंटे में तीन हत्याओं से दहली राजधानी देहरादून, बेटे ने पिता को मार डाला
  • उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर गैरसैंण में मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं
  • बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्च पर दिखा देशभक्ति और जज़्बे का दमदार संगम
  • 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षु जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाए सवाल
  • सोनिया गांधी ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले पर आत्मकथा में किया बड़ा खुलासा
  • हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़
  • दो बाइकों की चपेट में आई महिला, उपचार के दौरान मौत
  • राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचे मुख्यमंत्री, आंदोलन के अमर शहीदों को किया नमन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.