शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कोटद्वार महिला हेल्प डेस्क का किया औचक निरीक्षण, काउंसलिंग कर सुलझाए विवाद

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 8:29 अपराह्न
  • ​वर्ष 2025-26 में पंजीकृत सभी 540 मामलों का हुआ सफल निस्तारण, साइबर सेल को दिए सख्त निर्देश
  • ​कार्यस्थलों पर आंतरिक शिकायत समिति और स्कूलों में साइबर सुरक्षा जागरुकता पर दिया जोर

पौड़ी : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शनिवार को महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन किया। अध्यक्ष ने काउंसलिंग सत्र में प्रतिभाग किया और वहाँ मौजूद पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों को सुलझाने का सार्थक प्रयास किया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने हेल्प डेस्क प्रभारी से पंजीकृत केसों की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 540 मामले पंजीकृत हुए, जिनका सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। वहीं, वर्तमान वर्ष 2026 के शुरुआती दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में 112 नए केस दर्ज हुए हैं, जिन पर सुनवाई और निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय सुनिश्चित कराना और बिखरते परिवारों को आपसी समझ से बचाना है।

अध्यक्ष ने साइबर सेल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित ऑनलाइन अपराधों और साइबर बुलिंग के मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों में बेटियों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने निजी संस्थानों में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी साझा करने और कार्यस्थल पर उत्पीड़न के विरुद्ध कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कोटद्वार थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी एस.आई. दीपिका बिष्ट सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गर्मियों में जल संकट पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया के कड़े निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष व्यवस्था
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने क्षतिग्रस्त डाट पुलिया के पुनर्निर्माण को दी मंजूरी, आवागमन की समस्या का होगा समाधान
  • कोटद्वार : देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति ने सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया 16वां स्थापना दिवस
  • हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बर्फ को हटाने का कार्य तेज
  • शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी
  • अल्मोड़ा के डोल आश्रम में भव्य आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिया महोत्सव में भाग
  • बिजली के तारों में झूल रहे बंदर, राहगीर परेशान
  • चट्टान टूटने से नीती हाइवे अवरूद्ध
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले लाटू धाम के कपाट
  • पंतनगर बैठक में सचिव दीपक कुमार के सख्त निर्देश, गांवों में रात गुजारेंगे अफसर!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.