सोमवार, जून 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 8:18 अपराह्न
  • तहसील परिसर में घरेलू गैस के दुरुपयोग पर शिकंजा

पौड़ी : जनपद में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से निगरानी एवं औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पौड़ी तहसील परिसर में आउटसोर्स व्यवस्था के माध्यम से संचालित एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग का मामला संज्ञान में आया, जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान संबंधित कैंटीन में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, जबकि नियमानुसार व्यावसायिक गतिविधियों के लिए केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग अनुमन्य है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके से दो घरेलू गैस सिलेंडर ज़ब्त कर लिए गए हैं तथा संबंधित कैंटीन संचालक के विरुद्ध आवश्यक चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर उक्त कैंटीन संचालक पर कार्रवाई की गयी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 
  • श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई, कहा – योग अपनाएं, स्वस्थ और संतुलित जीवन पाएं
  • योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग
  • मुख्यमंत्री ने दन्या में जनसभा को किया संबोधित, क्षेत्र के विकास की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस: परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.