शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 5:04 अपराह्न

हरिद्वार :  आगामी कुंभ मेले को देखते हुए कुंभ क्षेत्र के साथ ही अन्य नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसके लिये मेला प्रशासन द्वारा रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न स्टेशनों पर प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मुहिम शुरू कर दी गई है, ताकि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सके।

इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत ढांचे तथा कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया और रेलवे अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

अपर मेलाधिकारी ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि कुंभ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से प्लेटफार्म के सुदृढ़ीकरण, यात्रियों के ठहरने एवं बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रवेश और निकास मार्गों के बेहतर प्रबंधन, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, शौचालयों की संख्या बढ़ाने तथा स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ मेले के दौरान स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय से पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। मेला प्रशासन इस दिशा में रेलवे को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए मोतीचूर रेलवे स्टेशन के उन्नयन की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित हैं। प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाकर उसे अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए स्टेशन पर रैंप का निर्माण भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र से सटे इस स्टेशन के आसपास हाथियों की आवाजाही को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग लगाने की योजना भी बनाई गई है। इसके अतिरिक्त कुंभ मेले के दौरान रेलवे और मेला प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर में अस्थायी व्यवस्थाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे बढ़ी हुई यात्री संख्या का सुचारु रूप से प्रबंधन किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान मेला कार्यालय के टेक्निकल सेल के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार, व्यवस्थाधिकारी विकास शर्मा, मोतीचूर के स्टेशन अधीक्षक, रेलवे के अभियंता तथा आरपीएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
  • डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
  • हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ
  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर
  • सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.