शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 13, 2026 2:56 पूर्वाह्न

कोटद्वार : क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र उनियाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें सादर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, उन्होंने अपने साहस और प्रतिबद्धता से जनपक्षीय पत्रकारिता की परंपरा को मजबूत किया तथा नरेंद्र उनियाल उन पत्रकारों में थे जिनके लिए पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं थी, बल्कि समाज के संघर्षों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व थी। उनके संपादन में प्रकाशित समाचार पत्र धधकता पहाड़ अपने समय में जनपक्षीय और निर्भीक पत्रकारिता का प्रतीक बन गया था। पहाड़ के सामाजिक-आर्थिकी के सवाल, आम लोगों की पीड़ा और क्षेत्रीय असमानताओं के मुद्दे इस अखबार के माध्यम से प्रभावी ढंग से उजागर किया जाता था। यही कारण रहा की आपातकालीन समय तत्कालीन सरकार की आंख की किरकीरी रहे वे 19 माह तक जेल में रहे।

इस अवसर पर कोटद्वार विकास का रोड़मैप के लिए एक दृष्टि पत्र भी जारी किया गया। दृष्टि पत्र में अनेक सवाल उठाये गये हैं। इस दृष्टि पत्र में कोटद्वार विकास को अवरूद्ध करने के लिए राज्य में गठित होने वाली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए समाधान भी सुझाये गये हैं। दृष्टि पत्र में कहा गया है कि, राज्य सरकारों ने स्थानीय जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र उनियाल ने बताया कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के तहत् बनाया जा सकता है। कंडी रोड़ का हिस्सा लालढांग-चिलरखाल वाले 11 किलोमीटर वाले हिस्से को वन विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की इच्छा शक्ति ही काफी है।

सत्य प्रकाश थपलियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार सूरज कुकरेती, डॉ शक्ति शैल कपरवाण, शिव प्रकाश कुकरेती, राजीव गौड़, मुजीब नैथानी, चित्रमणी देवलियाल, विकास आर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र नौटियाल ने किया।

सम्मानित होने वाले राज्य आंदोलनकारी

1. महेन्द्र सिंह रावत 2. भगवती प्रसाद कंडवाल 3. अशोक कंडारी 4. पंकज डबराल 5. पंकज उनियाल 6. प्रकाश बमराड़ा 6. संजू कश्यप 7. अभिमन्यु सिंह रावत 8. विजय पाल सिंह 9. विनोद अग्रवाल 10. राजीव गौड़ 11. राजेन्द्र सिंह नेगी 12. दलबीर सिंह 13. हरीश बहुखंडी 14. इकरामुद्दीन 15. रमेश चन्द्र 16. दिनेश धूलिया।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.