सोमवार, मार्च 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार में होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल हुईं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण, क्षेत्रवासियों संग साझा की रंगोत्सव की खुशियां

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2026 12:19 पूर्वाह्न

कोटद्वार : अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर क्षेत्रवासियों के साथ रंगोत्सव की खुशियां साझा कीं। पूरे दिन आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण सर्वप्रथम वार्ड नं० 36, लोकमणिपुर में कुमाऊनी सामाजिक सांस्कृतिक मैत्री समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचीं। कार्यक्रम गढ़‑कुमाऊनी संस्कृति पर आधारित रहा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों द्वारा लोकगीत, नृत्य एवं पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति ही हमारी पहचान है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

इसके पश्चात भाबर मण्डल महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष सिमरन बिष्ट द्वारा शिव मंदिर, झंडीचौड़ में आयोजित महिलाओं के होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक होली गीतों के साथ उत्सव मनाया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

दोपहर में उन्होंने अपने कैंप कार्यालय के प्रांगण में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक‑दूसरे को अबीर‑गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

शाम को कुमकुम गार्डन में लीला कंडवाल एवं उनकी टीम द्वारा आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से होली का उल्लास व्यक्त किया गया।

अपने संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि पिछले दो दिनों से वे लगातार विभिन्न होली मिलन कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रही हैं और क्षेत्रवासियों के स्नेह से अभिभूत हैं। उन्होंने बताया कि कल सांसद अनिल बलूनी भी क्षेत्र में पहुंचे थे। यह होली कोटद्वार के लिए विकास की नई सौगात लेकर आई है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित लालढांग‑चिल्लरखाल मार्ग का रास्ता सुप्रीम कोर्ट से साफ हो गया है, जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साथ ही सांसद बलूनी द्वारा कंडी मार्ग के लिए भी शीघ्र कार्य प्रारम्भ कराने का आश्वासन दिया गया है, जिससे आने वाले कुछ महीनों में कोटद्वार को बड़ी राहत मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोटद्वार के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों में सहयोग देने की भी अपील की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छ, सुरक्षित, पर्यावरण‑अनुकूल एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने का अनुरोध किया और कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश देता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
  • सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
  • ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक
  • मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प – रेखा आर्या
  • स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण
  • काशीपुर रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
  • पगना की महिलाओं ने किया ऐलान, शराब परोसी तो 50 हजार का जुर्माना
  • हर विकासखंड में रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और महिला डॉक्टर होंगे तैनात
  • उत्तराखंड: पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कोटद्वार पुलिस को बड़ी सफलता, तीन हजार के इनामी वांछित को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.