गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प – रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2026 1:49 पूर्वाह्न

देहरादून। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित “एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन कार्यक्रम में उत्तराखंड की खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते दखल और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार सिमटती जा रही हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि मोबाइल और डिजिटल जीवनशैली ने हमारी दिनचर्या को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इससे शारीरिक सक्रियता कम हुई है। यदि हम प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या दौड़ को अपनाएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है।

कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उत्साह उन लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो पूर्णतः सक्षम होने के बावजूद फिटनेस के प्रति लापरवाही बरतते हैं। इस अवसर पर अमर उजाला के स्थानीय संपादक अनूप बाजपेई, मार्केटिंग हेड विनीत मिश्रा, वरिष्ठ संवाददाता बिशन सिंह बोरा, मार्केटिंग मैनेजर लोकेश शर्मा, पंकज पोखरियाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड : विकास के दावों और जनसरोकारों के सवालों के बीच
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, अस्पताल बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं
  • नारी निकेतन और बाल सुधार गृह पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान, शिक्षा व पुनर्वास पर दिया जोर
  • उत्तराखण्ड की बेटी मुन्नी देवी का कमाल, थाईलैंड में जीते दो स्वर्ण पदक
  • PAN कार्ड को लेकर बदले नियम, छोटे लेन-देन में राहत, बड़े ट्रांजैक्शन पर बढ़ी सख्ती
  • NCERT की कक्षा 9 की किताब में पहली बार शामिल हुआ आपातकाल का अध्याय, लोकतंत्र की बड़ी चुनौती के रूप में किया गया उल्लेख
  • उत्तराखंड : गंभीर बीमारी के आधार पर तबादलों को मंजूरी, अनुरोध वाले शिक्षकों को करना होगा इंतजार
  • दिवंगत निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल
  • NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, PG में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
  • धामी सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का असर, टिहरी की सपना राणा बनी मिसाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.