शनिवार, फ़रवरी 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतत उपलब्धियों का पर्याय बना एम्स, दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल, बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सुधार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 28, 2026 1:18 पूर्वाह्न
  • सर्जरी के बाद मरीज पूर्णतः सामान्य रूप में
  • एम्स ऋषिकेश के दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान AIIMS, ऋषिकेश ने सतत उपलब्धियों की श्रंखला में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। संस्थान के दंत चिकित्सा विभाग की मुख एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी टीम ने जबड़े के जोड़ के संलयन (टीएमजे एंकिलोसिस) और गंभीर चेहरे की विषमता से पीड़ित 18 वर्षीय मरीज का बिना किसी कृत्रिम जबड़े के जोड़ के पूर्ण चेहरे का सफल सुधार करके वैश्विक स्तर पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने इस सफल सर्जरी को अंजाम देने वाली टीम की सराहना है। उन्होंने बताया कि एम्स ऋषिकेश का उद्देश्य मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं, उन्नत तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्यतः ऐसे मामलों में कृत्रिम जोड़ प्रत्यारोपण आवश्यक माना जाता है। किंतु इस जटिल मामले में टीम ने बिना कृत्रिम जोड़, सर्जिकल कटिंग गाइड, ऑक्लूसल स्प्लिंट, स्टीरियोलिथोग्राफिक मॉडल या ऑर्थोडॉन्टिक ब्रेसेस के सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की।

मरीज का मुंह बिल्कुल नहीं खुल रहा था। निचला जबड़ा लगभग 2 सेमी पीछे था, रैमस की ऊंचाई में 2 सेमी का अंतर था, ठोड़ी 12 मिमी बाईं ओर झुकी हुई थी, होंठ का बायां कोना 1 सेमी ऊपर उठा हुआ था तथा सामने के दांत 1 सेंटीमीटर नीचे थे । सामाजिक और मानसिक रूप से भी वह प्रभावित था।

दंत विभाग के विशेषज्ञ डॉ. प्रेम कुमार राठौड़ के अनुसार, सर्जरी अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। इसमें जबड़े के संलयन को मुक्त करना, निचले जबड़े को आगे बढ़ाना, ऊर्ध्वाधर असंतुलन सुधारना, ऊपरी जबड़े की पोजीशन ठीक करना तथा मैक्सिलो-मैंडिबुलर कॉम्प्लेक्स का संतुलन स्थापित करना शामिल था। पूरी योजना रेडियोग्राफिक विश्लेषण और सीटी आधारित वर्चुअल सर्जिकल प्लानिंग पर आधारित थी।

ऑपरेशन के बाद मरीज का मुंह 41 मिमी. तक खुलने लगा और चेहरे की विकृति पूर्णतः संतुलित हो गई। पोस्ट-ऑपरेटिव मॉनिटरिंग में मरीज सामान्य पाया गया। उसे देखकर सर्जरी का आभास तक नहीं होता।

इस जटिल सर्जरी को प्रो. मीनू सिंह, डीन अकादमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय, एमएस डॉ. सत्या श्री बलिजा एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आशी चुग के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। टीम में डॉ. प्रेम कुमार राठौड़ सहित डॉ. रोहित किरण लाल, डॉ. आकांक्षा व्यास, डॉ. अपर्णा महाजन, डॉ. नाज़िश खान, डॉ. सिमरन शाह और डॉ. संतोष चिट्टीबाबू शामिल रहे।

मरीज और उसके परिजनों ने उपचार के बाद अत्यधिक संतोष व्यक्त किया। अब वह सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी रहा है।

यह होती हैं मैक्सिलोफेशियल सर्जन की विशेषज्ञताएं

ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन चेहरे की हड्डियों, जबड़े के जोड़ों, आघात, विकृतियों और सौंदर्य संबंधी सर्जरी के विशेषज्ञ होते हैं। कृत्रिम जबड़े के जोड़ों में संक्रमण, ढीलापन, मेटालोसिस और अन्य जटिलताओं का जोखिम रहता है। ऐसे में बिना कृत्रिम जोड़ के किया गया यह सफल सुधार सर्जिकल विशेषज्ञता और अनुभव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने हरिद्वार में 21 किलोमीटर पॉड टैक्सी परियोजना के रूट व स्टेशन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जिले तैयार करें ठोस रणनीति – सचिव धीराज गर्ब्याल
  • उत्तराखण्ड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
  • सतत उपलब्धियों का पर्याय बना एम्स, दंत चिकित्सा विभाग ने दिखाया उच्च कौशल, बिना कृत्रिम जोड़ के जन्मजात चेहरे की विकृति का सफल सुधार
  • डीएम मयूर दीक्षित के प्रयासों से जेएन सिन्हा मेमोरियल उप जिला चिकित्सालय रुड़की में 09 बेड़ का आपातकालीन ट्राॅमा सेंटर किया गया तैयार, आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को मिलेगी तत्काल चिकित्सा सुविधा
  • दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन के लिए मेला प्रशासन एवं मेला क्षेत्र के आश्रमों का साझा संकल्प, व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
  • न्यूज़वीक द्वारा मेदांता को भारत का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल किया घोषित
  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर व्याख्यान आयोजित
  • अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मेले की तैयारियों को लेकर मेला संचालन कमेटी को जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
  • मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.