शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जूहा जौरासी का स्वच्छ एवं हरित रेटिंग में राष्ट्रीय स्तर को चयन

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2026 1:29 पूर्वाह्न

पोखरी (चमोली)। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में जूनियर हाईस्कूल जौरासी का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। पोखरी ब्लाॅक के जूहा जौरासी को अध्यापकों की कड़ी मेहनत तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के चलते बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय का चयन स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) सर्वेक्षण के तहत राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। विद्यालय परिसर की स्वच्छता, आकर्षक फूलवारी, विभिन्न प्रजाति के लगाए गए संरक्षित पौधों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों का निरीक्षण एनसीईआरटी नई दिल्ली से आए पर्यवेक्षक हेमराज सिंह ने विद्यालय पहुंच कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के ईको क्लब की ओर से संचालित स्वच्छता एवं हरित गतिविधियों को उत्कृष्ट पाया गया। इस आधार पर विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित किया गया। प्रधानाध्यापिका सरला किमोठी, शिक्षक डा. वृजेंद्र कठैत, गिरीश किमोठी व पूर्व प्रधानाध्यापक चन्द्र प्रकाश नौटियाल के प्रयासों से विद्यालय ने पहले ब्लाॅक स्तर पर रेटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जनपद स्तर पर द्वितीय चरण में विद्यालय का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। तृतीय चरण में एससीइआरटी के पर्यवेक्षक हेमराज सिंह ने निरीक्षण के उपरांत विद्यालय को अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए नामित किया। अध्यापक डा. कठैत ने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के चयनित विद्यालयों की ग्रेडिंग की जाएगी। इसके बाद प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान निर्धारित किए जाएंगे। प्रथम स्थान पर आए विद्यालय को एक लाख की नगद धनराशि तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया जाएगा। मौजूदा समय में जूहा जौरासी में 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.