शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं का खेल, ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2.66 लीटर कोडीन सिरप समेत ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद, संचालक गिरफ्तार ……..

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 8:12 अपराह्न

रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चाउमंडी स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप, ट्रामाडोल व अल्प्राजोलाम बरामद किए हैं। मामले में स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ड्रग निरीक्षक हरीश सिंह व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक अनिता भारती को सूचना मिली थी कि पल्स मेडिकल स्टोर, नियर भगवती अस्पताल, चाउमंडी में मेडिकल लाइसेंस की आड़ में नशीली दवाओं का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना पर कोतवाली गंगनहर पुलिस को साथ लेकर संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

ऊपरी मंजिल पर छिपाकर रखा था स्टॉक

जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस में केवल भूतल का नक्शा दर्ज है, जबकि मौके पर प्रथम और द्वितीय तल पर भी लोहे की सीढ़ियों के माध्यम से दवाओं का भंडारण किया गया था। तलाशी के दौरान गत्ते के डिब्बों में डायपर के नीचे छिपाकर नशीली दवाएं रखी मिलीं।

यह दवाएं हुईं बरामद

  • कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप – 2660 मिलीलीटर
  • ट्रामाडोल एचसीएल टैबलेट्स – लगभग 142.73 ग्राम
  • ट्रामाडोल इंजेक्शन – 16 मिलीलीटर
  • अल्प्राजोलाम टैबलेट्स – लगभग 11.21 ग्राम

मौके पर दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई बिल, शेड्यूल H1 रजिस्टर अथवा पंजीकृत चिकित्सक का प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

संचालक ने कबूला अपराध

मौके पर मौजूद शुभम कुमार सैनी (27 वर्ष) निवासी ग्राम हद्दीवाला, थाना कलियर ने स्वयं को मेडिकल स्टोर का संचालक बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि लालच में आकर वह प्रतिबंधित दवाएं खरीदकर बेच रहा था। पुलिस ने उसे धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। बरामद दवाओं को विधिवत सील कर कब्जे में लिया गया तथा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी की गई। पुलिस के अनुसार मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस कार्रवाई को नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.