शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने की जिला आपदा प्रबन्धन के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2026 7:34 अपराह्न
  • आपदा प्रबन्धन के तहत जो भी निर्माण कार्य पूर्ण किए गये है उन कार्य की यू सी तत्काल जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनपद में नाले ,गदेरो को एवं जल भराव क्षेत्रों में सफाई करने के दिए निर्देश
हरिद्वार : राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं (एनडीआरएफ) से सहायता देने की मदो और मानदंडों के संशोधन के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर आपदा प्रबंधन के तहत राज्य मोचन निधि के वर्ष 2022 -23 से 2025- 26 में निर्धारित मानको में संशोधन किए जाने के संबंध में सभी से लिखित में सुझाव /आख्या भेजने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने अभी कार्यदाई संस्थाओं जिसमें सिंचाई,लोनिवि,आरडब्ल्यूडी, पेयजल निगम,खंड विकास अधिकारियों आदि को आपदा प्रबन्धन में स्वीकृत योजनाओं के कार्य पूर्ण करते हुए थर्ड पार्टी निरीक्षण/उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी कार्य किए जाने है उन कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराना सुनाश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार से कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए।
उन्होंने जनपद में अवस्थित नालो एवं गदेरो की प्राथमिकता से साफ सफाई करने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसे क्षेत्रों में जल निकासी के लिए उचित प्रबन्धन तत्परता से किया जाए,जिससे कि क्षेत्रवासियों को कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अनटाइड फंड के तहत निर्माण कार्यों के लिए जो भी धनराशि निर्गत की गई है,उस धनराशि का व्यय करते हुए कार्य पूर्ण करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत ने विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, जिला पशु चिकित्साधिकारी डीके चंद्र, जिला कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
 

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
  • जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
  • संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी – महाराज
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार लगातार जारी, कोतवाली टनकपुर पुलिस व एसओजी ने 75 लाख की 253 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पूरे उत्साह से जारी है चार धाम और हेमकुंट साहिब की यात्रा, बारिश के बावजूद दैनिक दर्शन वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में नहीं आई कमी
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगेगा’
  • सुंदर लिखावट से बढ़ेगा आत्मविश्वास, समर कैंप में जुटे छात्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.