रविवार, जून 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मार्च तक निस्तारित हो जाएंगे अस्पतालों के लंबित दावे – अरविंद सिंह ह्यांकी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 4:50 अपराह्न
  • एसएचए में कार्यरत सीआरसी व एमएसी ने अभियान मोड में शुरू किया कार्य
  • पोर्टल में तकनीकी व अन्य दिक्कतों के कारण एसएचए में लंबित हो गए थे हजारों दावे
देहरादून : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों के लंबित दावों का निस्तारण 31 मार्च तक हर हाल में हो जाएगा। प्राधिकरण द्वारा इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्मिकों को भी खास तौर पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) से संचालित ट्रांजिक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमएस) पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों, दावों के त्रुटिपूर्ण प्रस्तुतीकरण व अन्य कारणों से वर्ष 2024-25 से आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के हजारों मामले लंबित थे। उनके निस्तारण के लिए अब मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। आगामी 31 मार्च तक शत-प्रतिशत दावों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अध्यक्ष ने बताया कि आयुष्मान योजना की गतिविधियां संचालित करने हेतु पूर्व में एनएचए द्वारा संचालित टीएमएस 1 पोर्टल पर काम किया जाता था। बाद में इसे टीएमएस 2.0 में अपग्रेड किया गया। पहले पोर्टल का सारा डाटा नए पोर्टल पर शिफ्ट हुआ तो इस प्रक्रिया के शुरूआती दौर में तमाम तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकनीकी व अन्य बाधाओं के कारण अस्पतालों का भुगतान नहीं हो पाया। और अस्पतालों के दावे बड़ी तादाद में लंबित हो गए।
नई व्यवस्थाओं में लंबित दावों के निस्तारण हेतु क्लेम रिब्यू कमेटी (सीआरसी) व मेडिकल ऑडिट कमेटी (एमएसी) की व्यवस्था एनएचए द्वारा दी गई है। अब पोर्टल पर योजना की सारी प्रक्रिया नियमित व सुचारू हो गई है। यह कमेटी लंबित दावों की समीक्षा करेंगी और जो दावे सही पाए जाएंगे उनका तत्काल भुगतान हो जाएगा। सीआरसी व एमएसी को अभियान मोड में कार्य कर लंबित मामलों का 31 मार्च तक निस्तारित करने का लक्ष्य दिया गया है।
प्राधिकरण की क्लेम निदेशक डा सरोज नैथानी ने बताया कि सीआरसी में 65 हजार व एमएसी में 55 हजार से अधिक मामले लंबित थे। इनके निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आठ हजार से अधिक मामलों का निस्तारण कर भुगतान की प्रक्रिया कर दी गई है। निर्धारित समय पर लक्ष्य हासिल कर दिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
  • एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
  • अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य – केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
  • नीलकंठ मंदिर में बिछड़ी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने परिजनों से सकुशल मिलाया
  • रामझूला घूमने आई पर्यटक महिला का गुम हुआ डेढ़ लाख का सामान पुलिस की तत्परता से हुआ बरामद
  • पेट्रोल पंपों पर बिकेगा उत्तराखण्ड का स्वाद, हिलान्स आउटलेट से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा बड़ा बाजार
  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हरिद्वार में 30 जून के बाद आरबीएम चुगान व मिट्टी खुदाई पर रोक, मानसून के मद्देनज़र डीएम मयूर दीक्षित के आदेश, उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.