रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीएम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव और पुरातन छात्र सम्मान समारोह

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2026 12:46 पूर्वाह्न

मोरी (उत्तरकाशी): पीएम श्री आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में वार्षिक उत्सव एवं पुरातन छात्र सम्मान समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के कई पुरातन छात्रों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिससे वर्तमान छात्रों को प्रेरणा मिली।

पुरातन छात्रों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान भूगोल प्रवक्ता राईका मोरी श्री मख्खन सिंह नेगी, पूर्व पीडब्ल्यूडी जेई एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख मोरी श्री रणदेव राणा, बारहवीं कक्षा में टॉप करने वाले एवं वर्तमान प्रधान सालरा तथा निजी सचिव विधायक पुरोला श्री उमेंद्र आस्टा, अध्यापक राईका मोरी श्री दिनेश चौहान, सहायक कृषि अधिकारी मोरी कुमारी अभिलाषा नेगी, अध्यापक राईका मोरी श्री जर्मन रावत आदि शामिल थे। इन सभी को सम्मानित कर उनके संघर्ष और सफलता की कहानियों से छात्रों को प्रोत्साहित किया गया।

मुख्य अतिथि पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें सकारात्मक सोच और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए तथा नशे से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। विधायक ने पुरातन छात्रों से प्रेरणा लेने की सलाह दी और अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए।

उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का केंद्र इसी विद्यालय में था, जहां उन्होंने परीक्षा दी थी। विधायक ने कई प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर छात्रों को उत्साहित किया। ब्लॉक प्रमुख मोरी रणदेव राणा ने भी अपने संबोधन में जीवन की संघर्षपूर्ण यात्रा साझा की और छात्रों को मेहनत व लगन से सफलता प्राप्त करने का मंत्र दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सांकरी राजीव कुंवर, ज्येष्ठ प्रमुख मोरी त्रेपन राणा, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अवतार सिंह, प्रधानाचार्य बिशन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष भाजपा जयचंद रावत, पांच गांव स्याणा औरा देवजानी जयराम चौहान, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोरी रमेश नौटियाल, मेला समिति अध्यक्ष पवन राणा, ग्राम प्रधान सालरा उमेंद्र आस्टा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डोभाल गांव लक्ष्मण पंवार, अभिभावक संघ अध्यक्ष श्राधेय श्याम शर्मा, प्राचार्य महाविद्यालय मोरी वर्मा, पूर्व प्रधान डोभाल गांव एवं पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष मोरी मनोज चौहान, पूर्व प्रधान मौताड़ बिपेंद्र नेगी, पूर्व प्रधान देवजानी जोगेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान हल्टाडी पवन सिंह, पूर्व प्रधान ओडाठा जोबन लाल, मंडल उपाध्यक्ष मोरी सुमित चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता सुमन डोभाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.