posted on : फ़रवरी 17, 2026 3:01 अपराह्न
- जनपद में 09 स्वीकृत क्लस्टर पद्धति संचालित विद्यालयों में 08 में कार्य प्रगति पर एवं 01 हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश
- गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में जनपद में संचालित क्लस्टर पद्धति विद्यालय के कार्यो एवं शौचालयो की वस्तुस्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित को माह मई 2026 तक क्लस्टर पद्धति विद्यालयों के सभी कार्य पूर्ण करने, एवं 01 क्लस्टर पद्धति विद्यालय हेतु भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जोशीमठ एवं तपोवन में छात्र – छात्राओं की संख्या उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। वही मुख्य शिक्षा अधिकारी को क्लस्टर पद्धति विद्यालय में चल रही कार्यो की गुणवत्ता चैक करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा संबंधित प्रधानाचार्य भी कार्यो का निरीक्षण करें ताकि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पर कार्य पूर्ण हो सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




