सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए 03 माह से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2026 7:48 अपराह्न
हरिद्वार : तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में 3 माह से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों, सामाजिक संस्थाओं,धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मण्डल एवं सभी गैर सरकारी,सरकारी  अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए जिस तरह सभी लोगों ने 07 फरवरी को जनपद में आयोजित मेगा स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता की है,जिसमें कि 150 से अधिक मैट्रिक टन गीला एवं सुखा कूड़ा एकत्रित किया गया है,जिससे कि सफाई अभियान में हरिद्वार जनपद में एक मिसाल कायम की है,इस मेगा स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों का जिलाधिकारी ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने जनपद वासियों से अपेक्षा की हैं जिस तरह से सभी लोगों ने 07 फरवरी को चलाए गए मेगा अभियान में भागीदारी की है इसी तरह सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में नियमित सफाई अभियान में भागीदारी करे, जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ जनपद बनाया जा सके।
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि आज बीएचईएल टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा आर्य समाज मंदिर से शिव मंदिर सेक्टर 1 एवं आसपास क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि आज विकास खंड नारसन क्षेत्रांतर्गत मंडोली,रायपुर,नसीरपुर आदि क्षेत्रों में साफ सफाई कराई गई ।
जिलाधिकारी के निर्देशन में स्वच्छता अभियान की सफलता हेतु सुझाव एवं शिकायत के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम में अब तक 103 शिकायतें दर्ज की गई है,जिसमें 73 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष शिकायतें निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है
नोडल अधिकारी स्वच्छता कंट्रोल रूम चंद्रकांत मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए सुझाव एवं शिकायत के लिए विकास भवन में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में विभिन्न विभागों से संबंधित अब तक 103 शिकायतें दर्ज कराई गई है,जिसमें से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा 73 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है तथा शेष 30 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है। उन्होंने स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए किसी भी सुझाव एवं शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8273371714 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सुझाव एवं शिकायत दर्ज कर सकते है।
 

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.