सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं कमजोर वर्ग को प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाए ऋण – डीएम मयूर दीक्षित

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2026 5:19 अपराह्न
  • स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के आवेदन पत्रों पर अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए- जिलाधिकारी
  • कम ऋण जमा अनुपात बैंक शाखाओं को ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) को बढ़ाने के लिए कृषि एवं डेयरी क्षेत्र में अधिक किसानों को ऋण उपलब्ध कराते हुए सीडी रेशों बढ़ाने के दिए निर्देश।
  • बैठक में अनुपस्थित रहे बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
  • पीएमएफएमई योजना में टारगेट पूर्ण न करने एवं बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • ग्राहकों को साइबर क्राइम से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी बैंक शाखाओं को ग्राहकों को जागरूक करने के दिए निर्देश
हरिद्वार : जनपद के बेरोजगार युवाओं, किसानो एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परख योजनाओं के लिए बैंकों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण को प्राथमिकता से उपलब्ध कराते हुए तथा बैंकों को विभिन्न विभागों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लिए प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों को सभी बैंक प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए आवेदनकर्ता को ऋण उपलब्ध कराना सुनश्चित करे यह निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।
बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पाया कि कई बैंकों के शाखा प्रबन्धक/ प्रतिनिधि  बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी को संबंधित बैंक प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी बैंक प्रबंधकों को एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है तथा विभिन्न योजनों के लंबित आवेदन पत्रों को संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ उनका निस्तारण करते हुए लंबित आवेदन पत्रों के आवेदकों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं ढिलाई न बरती जाए।
उन्होंने ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करे जिससे कि बैंक अपना लक्ष्य हासिल कर सके। उन्होंने सभी विभागों एवं बैंक प्रबंधकों से अपेक्षा की है की उनके द्वारा जो भी डेटा वेब साइट पर जो भी डेटा /अपलोड किया जाता है उसमें किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए।
बैठक में पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि उद्यान विभाग द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए आवेदन पत्रों की धीमी प्रगति एवं लक्ष्य पूर्ण न करने तथा बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला उद्यान अधिकारी का माह फरवरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धको से कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है तथा ग्राहकों को अपने जाल में फंसा रहे है,इसके लिए उन्होंने ग्राहकों को जागरूक करने के निर्देश दिए,जिसके लिए उन्होंने एसएमएस,पोस्टर,बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी  से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 31 दिसंबर 2025 तक कुल 2915817 बचत खाते खोले जा चुके है तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 860856 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 28215 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक 195734 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।
बैठक में डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल,निर्देशक आरसीटी शिव कुमार, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी,जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा गोपाल कुमार, आरएफसी अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.