शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खिर्सू में किसान दिवस से लेकर नर्सरी व होमस्टे तक डीएम स्वाति एस. भदौरिया का दौरा, जनसमस्याओं के निस्तारण और कृषि-बागवानी को बढ़ावा देने को लेकर दिए कड़े निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2026 1:13 पूर्वाह्न
  • ​डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने खिर्सू में किसान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं, कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए दिए कड़े निर्देश
  • डीएम ने खिर्सू में ‘किसान दिवस’ पर सुनीं फरियादें, निस्तारण के दिए निर्देश
  • नर्सरी से लेकर होमस्टे तक, खिर्सू की जमीनी हकीकत परखने उतरीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • जिलाधिकारी ने नर्सरी, फॉरेस्ट नर्सरी और ‘बासा’ होमस्टे का किया स्थलीय निरीक्षण

पौड़ी : विकासखंड खिर्सू के सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा कृषकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्वयं ग्रामीणों और कृषकों से सीधा संवाद कर उनका फीडबैक लिया और कृषि क्षेत्र में सुधार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।

कार्यक्रम में सोलर फेंसिंग, नवाचारी उपकरणों के माध्यम से जंगली जानवरों को भगाने तथा स्वरोजगार और स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार सृजन के सुझाव दिए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि व्यावसायिक उत्पादन की जानकारी लेकर इसे जिला योजना में शामिल किया जाएगा। साथ ही सामूहिक घेरबाड़ को प्रोत्साहित करने के लिए इसे भी जिला योजना में शामिल किया जाएगा, ताकि जंगली जानवरों का आतंक कम हो तथा कृषि उत्पादन उचित रूप से हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि न्याय पंचायत प्रभारी नियमित रूप से गांवों का भ्रमण करें तथा अपने मोबाइल नंबर साझा करें, ताकि नागरिकों की प्रशासन तक उचित पहुंच हो सके। उन्होंने कृषकों से लगातार संवाद पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन औद्योगिक विकास हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को सुझाव दिया कि यदि संबंधित ग्रामसभा अपनी भौगोलिक उपयुक्तता और संसाधनों के अनुसार किसी विशिष्ट उद्योग की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से भेजती है, तो प्रशासन उस पर संज्ञान लेते हुए उद्योग स्थापित करवाने की दिशा में हर संभव कार्यवाही सुनिश्चित करेगा।

कार्यक्रम के दौरान कृषक अर्जुन सिंह ने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कीवी और सेब की बागवानी हेतु स्प्रिंकलर की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल आवेदन भरवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ड्रिप सिंचाई के आवेदन लेकर उचित समाधान करने के भी निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों, घेरबाड़, वर्मी कंपोस्ट की खरीद, सिंचाई टैंक, स्ट्रीट लाइट और झाड़ी कटान जैसी मांगें रखीं। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों और डीएफओ को आज ही मामले प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सभी आवेदनों को आज ही पूर्ण कर एक सप्ताह के भीतर निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो मांगें तत्काल पूरी होने योग्य हैं, उन्हें अविलंब प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

किसान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने वन विभाग की नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नर्सरी में पौधों की विभिन्न प्रजातियों को डिस्प्ले (प्रदर्शित) करने के निर्देश दिए ताकि आगंतुकों को जानकारी मिल सके। नर्सरी परिसर में जर्जर भवनों की मरम्मत और नए भवनों के निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया, ताकि हॉर्टि-टूरिज्म का विकास हो सके। रेंजर नक्षत्र शाह को बंदर पकड़ने और झाड़ी कटान की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने आगामी फायर सीजन हेतु 15 फरवरी से फायरवॉचरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘बासा’ होमस्टे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने होमस्टे तक सुगम पहुंच मार्ग (रास्ते) का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी और उपजिलाधिकारी को संयुक्त निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि होमस्टे की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। ​इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा, तहसीलदार दीपक भंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय कृषक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 4 होटल संचालकों पर जुर्माना
  • कोटद्वार : नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 144 चालान
  • क्लस्टर खेती और मनरेगा कन्वर्जेंस से ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार
  • संविधान संशोधन विधेयकों पर लोकसभा में बहस जारी, आज राहुल गांधी रखेंगे विपक्ष का पक्ष
  • कोटद्वार : अस्पतालों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण
  • प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल की सुपुत्री एंजिल अग्रवाल ने सीबीएसई हाईस्कूल में 98.4% अंक किए हासिल 
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक एवं परिवर्तनकारी कदम – ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • सीएसआईआर–सीबीआरआई में स्मार्ट विलेज पहल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • झंडीचौड़ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
  • धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.