गोपेश्वर (चमोली)। अरूणाचल के रोइंग में नेशनल साइक्लिंग चैपियनशिप के पहले दिन ही उत्तराखंड के खिलाडियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इसके चलते पहले ही दिन यूथ वर्ग में उत्तराखंड को कांस्य पदक हासिल हुआ। नेशनल साइक्लिंग चैपियनशिप में साइक्लिंग फेडरेशन आफ उत्तराखंड से 19 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें चार युवतियां और 15 युवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एलिट, अंडर 23 वर्ग जूनियर और सब जूनियर और यूथ वर्ग के खिलाडी शामिल हैं। यूथ वर्ग में अनुनय ने पहले ही दिन कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह उत्तराखंड ने पहले ही दिन खाता खोल दिया है। एलिट वर्ग में भारत मेहता, अमन गुरूंग व रोहन सिंह, अंडर-23 वर्ग में कपिल, लतेश व सार्थक, जूनियर वर्ग में अवन्या, अंजू, आयुष रावत, मंयक नारायण, अभय वर्मा, सब जूनियर वर्ग में प्रिया, कलावती, श्रीनिक शाह, प्रज्वल चौहान तथा यूथ वर्ग में हार्दिक, अनुनय तथा स्वातिक प्रतिभाग कर रहे हैं। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मुंदोली राइडर्स क्लब की प्रिया, कलावती तथा अंजू इस प्रतियोगिता में शामिल हैं। टीम का मार्गदर्शन कोज मनीष वर्मा और कलम सिंह बिष्ट कर रहे हैं। कलम सिंह बिष्ट मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक हैं। कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि अरूणाचल की दिवांग वैली के रोइंग में यह प्रतियोगिता 15 फरवरी तक चलेगी। साइक्लिंग फैडरेशन आफ उत्तराखंड की टीम का हौसला बुलंद है। इसके चलते माना जा रहा है कि टीम दमखम दिखाएगी।




