शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना हैं महत्वपूर्ण – एडीएम ईला गिरी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2021 4:54 अपराह्न
पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सफल संपादनार्थ आज विकास भवन सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ईला गिरी की अध्यक्षता में स्वच्छ एवं नैतिक मतदान के दृष्टिगत विभिन्न संगठनों के साथ बैठक आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना महत्वपूर्ण है। उन्होनें फार्म-06, फॉर्म-6ए, फॉर्म-07, फॉर्म-08 तथा फॉर्म 08ए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व्यक्ति भी अपना नाम निर्वाचन नियमावली में दर्ज कर इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। कहा कि इस संबंध में अन्य को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होनें कहा कि 27 नवम्बर व 28 नवम्बर 2021 को प्रत्येक बूथ पर कैम्प लगाए जाएंगे, जिसमें बीएलओ के माध्यम से फार्म 6 भरवाने के साथ ही वोटर आईडी में आ रही दिक्कतों का निस्तारण किया जा सकेगा। बैठक मे अपर जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को संविधान दिवस के अवसर पर शपथ एवं स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान की शपथ भी दिलाई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी ने जनपद के समस्त गैर सरकारी संगठन, शिक्षाविद, मीडिया कर्मियों एवं सभी नागरिक समितियों के साथ बैठक कर मतदाताओं को अधिक से अधिक से जागरूक कर निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज करवाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में अपना नाम सम्मिलित करने हेतु फॉर्म-06 भरकर अपना पूर्ण विवरण भरकर अपना नाम निर्वाचन नियमावली में दर्ज करें। उन्होंने  समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हिकरण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने विधानसभा वार बूथों की जानकारी भी दी।
उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु ऑनलाइनwww.nvsp.in, Voter Helpline App, voter portal.eci.gov.in  पर तथा ऑफलाइन BLO/Voter Facilitation Centre, Common Service Centre (CSC)  पर वोटर आईडी बनाना, वोटर हेल्पलाइन तथा वोटर पोर्टल की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। साथ ही निर्वाचन संबंधी जानकारी टोल फ्री नम्बर 1950 पर सम्पर्क कर भी प्राप्त की जा सकती है। वहीं कोषाधिकारी प्रवीन बडोनी ने उम्मीदवारों की जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार चुनाव में जो भी खर्चा करता है, उसकी पूरी जानकारी जुटाई जाती है, जिससे उम्मीदवार द्वारा किया गया खर्चे की जानकारी रिकॉर्ड रह सकेगी। साथ ही उन्होंने एमसीएमसी की भी सम्पूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा विभिन्न संगठनों से आये पदाधिकारियों ने भी अपनी-अपनी बात रखी। इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी केएस रावत, डीपीआरओ एमएम खान, एडीपीआरो नितिन नौटियाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जसपाल रावत, जिला सचिव सक्षम रविन्द्र रावत, दिव्यांग मतदाता आईकॉन कांता प्रसाद, प्रवक्ता एमआईसी बलवंत सिंह सहित राजेन्द्र राणा, मदन सिंह, देवेंद्र नेगी, महाबीर रावत सहित मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.