बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : दीपक बिजल्वाण ने BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर चर्चा, यमुनोत्री में कमल खिलाने का वादा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:13 अपराह्न

नई दिल्ली/उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता दीपक बिजल्वाण ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के समसामयिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

दीपक बिजल्वाण ने मुलाकात के बाद कहा कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त करना मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। दीपक ने कहा कि राष्ट्रीय से यमुनोत्री विधानसभा में कमल खिलाने का वादा किया है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।”

यमुनोत्री विधानसभा सीट पर दीपक बिजल्वाण चुनाव लड़ चुके हैं। उनको चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, उसके बावजूद दीपक बिजल्वाण पिछले करीब चार सालों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभ सीट के लगभग सभी गांवों का दौरा किया, जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बिजल्वाण की ताकत उनकी जमीनी पकड़ और लगातार सक्रियता को माना जाता है। क्षेत्र में उनकी छवि एक मेहनती, जन-संवाद करने वाले और संगठन के प्रति समर्पित नेता की बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से व्यक्तिगत मुलाकात और यमुनोत्री में जीत का वादा करना दीपक बिजल्वाण की रणनीति का हिस्सा है।

यह मुलाकात न केवल उच्च स्तर पर उनकी पहुंच को दर्शाती है, बल्कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश भी देती है कि वे 2027 में इस सीट को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार और प्रतिबद्ध हैं। दीपक बिजल्वाण ने मुलाकात को राजनीतिक न बताते हुए इसे “शिष्टाचार भेंट” करार दिया, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन 2027 में यमुनोत्री में कमल खिलाने की गारंटी बनेगा।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • गोपेश्वर में एमआरआई व तकनीकी स्टाफ की होगी तैनाती
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
  • सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन, 04 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.