मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने शिल्पा भट्ट बहुगुणा को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2026 2:00 अपराह्न

देहरादून। न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) ने शिल्पा भट्ट बहुगुणा को उत्तराखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय 24 जनवरी को उत्तराखंड प्रेस क्लब में आयोजित संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें NAI के महासचिव विपिन गौर प्रमुख रूप से शामिल थे।

बैठक के दौरान शिल्पा भट्ट बहुगुणा को सर्वसम्मति से उत्तराखंड प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुना गया। अपने चयन के बाद संबोधित करते हुए शिल्पा भट्ट बहुगुणा ने बताया कि उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 10 वर्षों से पत्रकार एवं युवा उद्यमी के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने मुझ पर विश्वास जताया है। मुझे उत्तराखंड में पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगी।”

NAI के महासचिव विपिन गौर ने कहा कि संगठन पूर्व में उत्तराखंड में सक्रिय रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी गतिविधियां कुछ धीमी पड़ गई थीं। उन्होंने कहा कि अब नए उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन एक बार फिर उत्तराखंड में पत्रकारों के हित, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

विपिन गौर ने यह भी बताया कि, न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा पूर्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया था। उन्होंने संगठन की प्रमुख मांगों को दोहराते हुए कहा कि इनमें शामिल हैं:

  • उत्तराखंड में कार्यरत सभी पत्रकारों के लिए राज्य पेंशन योजना लागू की जाए।
  • पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा योजना लागू की जाए, जिससे दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सहायता मिले तथा घायल पत्रकारों को निजी अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सके।
  • पत्रकारों पर होने वाले हमलों और उत्पीड़न को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाए।
  • उत्तराखंड में छोटे और मध्यम समाचार पत्रों के लिए एक प्रभावी विज्ञापन नीति बनाई जाए, जिससे उन्हें नियमित सरकारी विज्ञापन एवं आर्थिक सहयोग मिल सके।
  • समाचार कवरेज के दौरान एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन के लिए कार्यरत पत्रकारों को परिवहन पास जारी किए जाएं।
  • वेब पोर्टलों को सरकारी मान्यता दी जाए, ताकि डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा मिल सके।
  • देहरादून में एक आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना की जाए, जहां कंप्यूटर, प्रिंटर और इंटरनेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे पत्रकारों को समाचारों के आदान-प्रदान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
  • प्रेस क्लब का नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने विश्वास जताया कि शिल्पा भट्ट बहुगुणा के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश इकाई पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रेस स्वतंत्रता को सशक्त बनाने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल की वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर पल्लवी कौल का सोफिया, बुल्गारिया में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रेरक व्याख्यान
  • होली का त्योहार एकता, प्रेम, सद्भाव और भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक – डॉ. नरेश बंसल
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.