शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने कार्मिकों व छात्र-छात्राओं को दिलाई मतदान की शपथ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2026 2:46 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला मुख्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर अधिकारियों, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने मतदान की शपथ ली। इस दौरान युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने पर जोर दिया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 16वें मतदाता दिवस के एक दिन पूर्व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 18 वर्ष से अधिक आय के छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भी मतदान की शपथ दिलाई गई।

डीएम ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश तो है ही अपितु सार्वभौमिक मताधिकार प्रदान करने वाला अग्रणी राष्ट्र भी है। कहा कि मताधिकार लंबे संघर्षों के बाद प्राप्त हुआ है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। स्वीप के सहायक समन्वयक दर्शन सिंह नेगी ने जनपद में मतदाता जागरूकता गतिविधियों की विस्तार जानकारी देते हुए बताया कि  18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा वर्ष में जनवरी, अप्रैल, जुलाई एवं अक्टूबर की पहली तिथि को बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

दिव्यांग आईकॉन धीर सिंह झिक्वाण, बीएलओ के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूरत सिंह असवाल एवं श्वेता बड़वाल को सम्मानित किया गया। मतदाता जागरूकता विषय पर लघु फिल्म निर्माण करने वाले सुनील पुंडीर एवं उनकी टीम को भी सम्मान प्रदान किया गया। मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली छात्रों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए छात्रों में स्लोगन प्रतियोगिता में अमन सिंह, चित्रकला प्रतियोगिता में अमन टम्टा, निबंध प्रतियोगिता में सागर कुमार तथा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिव्यांशु सिंह शामिल रहे।

इस दौरान स्वीप के अंतर्गत पहले के चुनाव में निर्वाचन विभाग चमोली के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित कविताएं लिखने अथवा गायन करने वाले कवियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शशि देवली, रोशनी पोखरियाल, दीपलता झिक्वाण, ज्योति बिष्ट, विनीता भट्ट, दीपक सती, भानु प्रताप सिंह, किरण पुरोहित, बलवीर सिंह राणा, भगत सिंह राणा, संगीता बहुगुणा, नीलम मलासी, आशा पंवार, सीता बर्त्वाल, सुनीता पुंडीर, शांति गड़िया, नीमा बिष्ट, बिछना पंवार, किरण बिष्ट, कार्तिक तिवारी, चंद्रकला तिवारी, नीलम डिमरी एवं सविता अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, प्रधानाचार्य करमवीर सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.