गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुरातन छात्रों का जीआईसी गोपेश्वर में हुआ अद्भुत समागम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 8:34 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। श्री 1008 गीता स्वामी पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में दो दिनों तक पुरातन छात्रों का अद्भुत समागम देखने को मिला। इस तरह यह कार्यक्रम पुरातन छात्रों के लिए यादगार बन गया।

जीआईसी गोपेश्वर की ओर से पुरातन छात्रों की मीट का आयोजन किया गया था। विद्यालय के 65 साल पूरे होने पर इस कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्र जुटे तो महौल भावपूर्ण और शानदार बन गया। इससे पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित तथा पालिकाध्यक्ष संदीप रावत का शुभारंभ किया था। समारोह में देश विदेश में विज्ञान, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक तथा सैन्य सेवा में सेवाएं दे रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह की पहल पर आयोजित इस समारोह में पुरातन छात्र भागीदार बने। विद्यालय के पूर्व छात्र रहे आईएएस, पीसीएस, वैज्ञानिक, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे पुरातन छात्रों ने वीडियो कॉल के माध्यम से विचार व्यक्त किए। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कुंवर सिंह रावत के अनुसार यह पहला मौका है जब विद्यालय ने पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया है।

समारोह के अंतिम दिन भी पुरातन छात्रों का जमावड़ा समारोह में देखने को मिला। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि विद्यालय प्रशासन की यह पहल सराहनीय तो है ही अपितु इससे पुराने छात्रों को अपने स्कूली सखाओं से मिलने का अवसर भी प्राप्त हुआ है। इंजीनियर रहे प्रभात डिमरी ने स्कूली दौर के स्मरण समारोह में रखे तो बच्चे भावविह्वल हो गए। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने की नसीहत दी। कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धा के दौर में बच्चों को मेहनत के बल पर जीवन संघर्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर तमाम पुरातन छात्र एक दूसरे से गले मिलते रहे। दिलचस्प बात यह भी रही की कतिपय पुरातन छात्र अपनी पत्नियों के साथ समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। इस तरह की अद्भुत पहल को पुरातन छात्रों ने हाथो हाथ लिया और विद्यालय प्रशासन की पहल की जमकर सराहना की। अनूप खंडूरी के संचालन में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पुरातन छात्रों को अभिभूत किया। दिलचस्प बात यह भी रही कि पुरातन छात्र स्कूल परिसर पहुंचे तो उन्होंने मिट्टी को माथे पर लगाकर नमन किया। कई छात्रों ने तो अपने कक्षा कक्षों का भी दीदार कर पुरानी यादों को ताजा किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.