गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव भटाड-कथियान में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1086 से अधिक लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 6:30 अपराह्न
  • राजकीय इंटर कालेज कथियान में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग
  • शिविर में दर्ज 29 में से अधिकांश शिकायतें मौके पर निस्तारित
  • मुख्यमंत्री का संकल्प, ज़मीनी अमलः कथियान जनसेवा शिविर से मिली जनता को राहत

देहरादून : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत बुधवार को चकराता ब्लॉक की सुदूरवर्ती क्षेत्र राजकीय इंटर कॉलेज कथियान में उप जिलाधिकारी प्रेम लाल की अध्यक्षता में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा विभागीय योजनाओं के माध्यम से 1086 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया।

उप जिलाधिकारी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को इन शिविरों में जनकल्याणकारी योजनाओं से मौके पर ही लाभान्वित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका प्राथमिकता पर निस्तारण हो। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शिविर में ही लोगों के सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं।

शिविर में ग्रामीणों द्वारा कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई गईं, इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रमुख रूप से सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं राजस्व से संबंधित समस्याएँ उठाई गईं। शिकायतों में लोक निर्माण विभाग की 07, राजस्व की 05, स्वास्थ्य की 03, वन विभाग की 05, शिक्षा की 02, पीएमजीएसवाई, नागरिक आपूर्ति, परिवहन, जिला पंचायत, पेयजल, युवा कल्याण, ग्राम्य विकास की 1-1 शिकायत शामिल रही।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 574, होम्योपैथिक में 35 तथा आयुर्वेदिक में 42 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास ने 53, राजस्व विभाग ने 03 हिस्सा प्रमाण पत्र, पशुपालन ने 60, कृषि विभाग ने 91 एवं उद्यान विभाग ने 06 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं पीएम किसान निधि का लाभ प्रदान किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 68 पेंशन संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 11 राशन कार्ड की केवाईसी करवाई गई। पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म, मृत्यु, किसान सम्मान निधि, टीएसपी फार्म, वृद्धावस्था, दिव्यांग, यूसीसी तथा राशन कार्ड सत्यापन के 52 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग ने 06, श्रम विभाग 24, एडीएम 31, सेवायोजन 16, वन विभाग ने 12 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया।

शिविर में खंड विकास अधिकारी राकेश विष्ट, नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी और क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

1 of 10
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.