रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बैठक से नदारद अधिकारियों का डीएम गौरव कुमार ने किया जबाब तलब

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 1:47 अपराह्न

डीएम ने शिकायतों की त्वरित निस्तारण पर दिया जोर

गोपेश्वर (चमोली)। सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तरण को आयोजित समीक्षा बैठक में गैरहाजिर अधिकारियों को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के प्रभावी तथा समयबद्ध निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कुछ विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को आमजन से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्ता परख तथा त्वरित निस्तारण पर जोर दिया है।

डीएम गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त अधिकारिक शिकायतों का निस्तारण एल-1 स्तर पर ही करने को कहा है ताकि शिकायतों के उच्चस्तर तक जाने की नौबत न आए। उन्होंने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को लेकर संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के जरिए जल्द निस्तारण पर बल दिया। कार्मिकों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में डाटा इंट्री ऑपरेटर मुकेश आर्य ने बताया कि जनपद में मौजूदा समय में एल-1 एवं एल-2 स्तर पर कुल 230 शिकायतें लंबित हैं। एल-3 स्तर पर 43 एवं एल-4 स्तर पर 37 शिकायतें पेंडिंग चल रही हैं। उन्होंने विभागवार जानकारी देते हुए बताया कि एल-1 स्तर पर सर्वाधिक 22 शिकायतें लोक निर्माण विभाग से संबंधित हैं। राजस्व विभाग की 19, ऊर्जा विभाग एवं पेयजल विभाग की 13-13 शिकायतें लंबित चल रही हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद त्रिपाठी, बदरीनाथ वन प्रभाग के एसडीओ विकास दरमोडा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.