रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आदिबद्री पहुंची छंतोली नंदा राजजात मुहूर्त को

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2026 1:12 पूर्वाह्न

मंगलवार को कांसुवा गांव को रवाना होंगी

गोपेश्वर (चमोली)। श्री नंदादेवी राजजात की मनौती के लिए छिमटा गांव के राजशिल्पी छंतोली लेकर आदिबद्री धाम पहुंच गए हैं। आदिबद्री धाम में छंतोली का श्रृंगार होने लगा है। बताते चलें कि नंदादेवी राजजात यात्रा के लिए छिमटा गांव के राजशिल्पी ही छंतोली तैयार करते हैं। छंतोली को तैयार कर राजशिल्पी आदिबद्री ले आए हैं। छंतोली को कांसुवा के राजकुंवरों के सुपुर्द कर दिया गया है। छिमटा गांव के राजशिल्पियों को ग्रामीमों ने दही और मिश्री खिलाकर मंगल गीतों के साथ विदा किया। प्रधान नारायण सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण राजशिल्पियों संग आदिबद्री पहुंचे। आदिबद्री वसुधारा में पहुंचकर राजशिल्पियों ने वसुधारा के जल को छिडक कर छंतोली की शुद्धि की। इसके बाद महिला और पुरुषों की टोली गाजे बाजों संग मांगल गीत गाते हुए आदिबद्री पहुंचे। यहां आदिबद्री, जुलगढ तथा अन्य गांवों के ग्रामीणों ने राजशिल्पियों का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद राजशिल्पियों ने मनौती की छंतोली कांसुवा से आए चंद्रकिरण कुंवर, जय विक्रम कुंवर, भूपेंद्र कुंवर तथा नरेंद्र कुंवर को सौंपी।

चंद्रकिरण कुंवर ने बताया कि आदिबद्री के विनोद शाह के घर पर छंतोलियों का श्रृंगार किया जा रहा है। कहा कि छंतोलियों का ही राजजात की मनौती को विशिष्ट महत्व है। मंगलवार को छंतोली की आदिबद्री मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी और इसके बाद छंतोली कांसुवा गांव को रवाना होंगी। बुधवार को छंतोली नौटी पहुंच जाएंगी। 23 जनवरी को नौटी में पूजा अर्चना के पश्चात छंतोली को शेलेश्वर शिवालय में रख दिया जाएगा। इसके जरिए ही भगवान शिव को नंदा राजजात आयोजित करने का संदेश दिया जाता है। वैसे यह मनौती इस साल के लिए होनी थी किंतु अब इसी मनौती को अगले साल की राजजात के लिए माना जाएगा। 

इस दौरान छिमटा की अनीता देवी, बसंती, धर्मसिंह, धन सिंह, रिंकी, मंजू, मीना, बिंदी देवी, लीला देवी आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
  • बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, किसानों व बागवानों को मिली राहत
  • बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का एलान, देखें पूरा शेड्यूल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर कार्याशाला में किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.