सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

FRI देहरादून : वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के प्रवेश पर अस्थायी रोक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2026 4:13 अपराह्न

देहरादून: प्रसिद्ध वन अनुसंधान संस्थान (FRI) के संग्रहालय, मुख्य भवन और परिसर को देखने आने वाले पर्यटकों के लिए फिलहाल प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिदिन 500 से 700 तक पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या और अधिक बढ़ जाती है। लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए संस्थान ने तत्काल प्रभाव से पर्यटकों (सुबह-शाम भ्रमण करने वालों को छोड़कर) के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह रोक अगले आदेश तक लागू रहेगी।

संस्थान के कुलसचिव विकास राणा द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी पर्यटकों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद रहेगा। केवल पूर्व अनुमति प्राप्त शैक्षणिक भ्रमण समूहों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

हालांकि आदेश में सुरक्षा के किसी विशिष्ट कारण का विस्तार से उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह कदम सुरक्षा व्यवस्था में किए जा रहे कुछ परिवर्तनों से जुड़ा हो सकता है। कुछ चर्चाओं में इसे हाल ही में सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या में बदलाव से भी जोड़ा जा रहा है।

कुलसचिव विकास राणा ने इस संबंध में कहा, “सुरक्षा व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किए जा रहे हैं, इसी के चलते यह अस्थायी कदम उठाया गया है। पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है।”

वन अनुसंधान संस्थान देहरादून उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां छह संग्रहालयों के अलावा विशाल हरियाली और ऐतिहासिक भवन पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यह रोक लगने से पर्यटकों में निराशा है, लेकिन संस्थान ने आश्वासन दिया है कि स्थिति सामान्य होने पर प्रवेश शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गैरसैण में बजट सत्र की अग्नि परीक्षा में खरा उतरा चमोली प्रशासन, डीएम गौरव कुमार और एसपी सुरजीत सिंह पंवार के नेतृत्व में प्रशासन ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संभाली व्यवस्थाएं
  • गैरसैंण की उपेक्षा भाजपा और कांग्रेस को पडे़गी मंहगी – उक्रांद 
  • डुंगर के ग्रामीणों ने सिस्टम को दिखाया आईना, बना डाली सड़क
  • महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं – मीना बिष्ट
  • षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
  • अब ओटीपी से होगी गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी, एजेंसियों पर भीड़ रोकने को प्रशासन सख्त, डीएम सविन बंसल के निर्देश पर क्यूआरटी टीम ने एजेंसियों का किया निरीक्षण, शिकायत के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
  • जिला प्रशासन के आदेशों की अहवेलना; गैस एजेंसी के सिलेंडर जब्त, मुकदमा दर्ज
  • प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून में 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 210 यूनिट रक्त हुआ एकत्र, पत्रकारों को विभिन्न पैथोलॉजी जांचों में 50 प्रतिशत की छूट, 31 पत्रकारों एवं समाजसेवियों को “स्वास्थ्य प्रहरी सम्मान–2026”
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.