गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर डीजीपी अशोक कुमार ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2021 4:46 अपराह्न
देहरादून : पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा एस.डी.आर.एफ. की पर्वतारोहण टीम को माउंट गंगोत्री प्रथम (21889 फीट) आरोहण करने पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि एसडीआरएफ की इस पर्वतारोहण टीम को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा 09 सितम्बर 2021 को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया था। माउण्ट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान पर रवाना इस टीम ने अनेक चुनौतियों को पार कर दिनांक 29 सितम्बर 2021 को गंगोत्री-I को फतह कर कीर्ति पताका फहराया था। गंगोत्री-I को फतह करने वाली यह उत्तराखण्ड पुलिस की पहली टीम रही। एक ओर जहां उत्तराखण्ड पुलिस में प्रथम बार पर्वतारोहण टीम की कमान एक महिला अधिकारी को दी गयी वहीं दो महिला आरक्षी भी इस टीम का अहम हिस्सा रही, जिन्होंने इस अभियान के तहत अपने साहस का अनुपम परिचय दिया।
पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा टीम के अद्वितीय साहस की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतारोहण को परम साहसिक व जोखिम से भरा माना जाता है। एसडीआरएफ पर्वतारोहण दल द्वारा माउंट गंगोत्री-I को फतह कर उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया गया है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने पर्वतारोहण टीम को 20 हजार का ईनाम एवं मेडल देने की घोषणा भी की।
पुलिस उप महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि माउंट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान से एसडीआरएफ जवानों द्वारा उच्च तुंगता प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही उच्च तुंगता क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुओं एवं हानिकारक कूड़े का निस्तारण कर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। जिसके लिए एसडीआरएफ टीम बधाई की पात्र है।
सेनानायक एसडीआरएफ नवनीत सिंह द्वारा एसडीआरएफ की इस विशिष्ट उपलब्धि को गौरवान्वित करने वाला अध्याय बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि  इस अभियान के बाद एसडीआरएफ ने उच्च तुंगता क्षेत्रों में अपनी रेस्क्यू क्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाया है। इस अभियान के माध्यम से प्रशिक्षित हुए जवानों ने माउंट त्रिशूल में नौ सेना के पर्वतारोही दल के रेस्क्यू मे व माह अक्टूबर में राज्य में आई आपदा में  हर्षिल, सुन्दरढूंगा, कफनी, पिण्डारी ग्लेशियर इत्यादि उच्चतुंगता क्षेत्र में अत्यंत जटिल रेस्क्यू कर अपनी विकसित कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया है। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पीवीके प्रसाद, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुन्ज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस अजय रौतेला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.