रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवान नर – नारायण की श्री बदरीनाथ धाम में उत्साहपूर्वक मनायी जा रही जयंती

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2020 5:07 अपराह्न

बदरीनाथ धाम : बदरीनाथ धाम में उत्साहपूर्वक भगवान नर -नारायण जी की जयंती मनायी जा रही है। जयंती उत्सव कल सोमवार तक मनाया जायेगा। इस अवसर पर आज भगवान नर- नारायण जी ने डोली में प्रात: साढ़े आठ बजे मातामूर्ति मंदिर की ओर प्रस्थान किया। इस दौरान सोशियल डिस्टेसिंग का ध्यान रखा गया।

इससे पूर्व श्री बदरीनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना, बाल भोग आयोजित हुआ। माता मूर्ति मंदिर पहुंच कर भगवान नर- नारायण जी ने माता मूर्ति के दर्शन किये, माता का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर धर्माधिकारी एवं आचार्यों द्वारा माता मूर्ति एवं भगवान नर नारायण जी की पूजा-अर्चना की गयी । सवा ग्यारह बजे भगवान नर- नारायण वापस बदरीनाथ धाम पहुंचे। उल्लेखनीय है कि भगवान नर-नारायण, विष्णु भगवान के 24 अवतारों में शामिल हैं उन्होंने लोक कल्याण हेतु बद्रीकाश्रम में कठिन तपस्या की द्वापर में नारायण ने कृष्ण तथा नर ने अर्जुन के रुप में जन्म लिया। भगवान नर – नारायण कल प्रात: भगवान बदरीविशाल के जन्म स्थल लीला ढूंगी जायेंगे एवं श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस अवसर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी.सिंह, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण कृष्ण थपलियाल, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी, दफेदार कृपाल सनवाल नारायण नंबूदरी, विकास सनवाल, राजदीप सनवाल, योगेश पुरोहित, विनोद फर्स्वाण सहित पुलिस तथा आईटीबीपी के जवान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रद्धालु भी दर्शन हेतु माता मूर्ति मंदिर पहुंचे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.