सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली में निष्क्रिय पड़ी करोड़ों की मशीने खा रही जंक

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 1:58 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। प्रसिद्व हिमक्रीड़ा स्थली औली में कृतिम बर्फ जमाने के लिए लगाए गए उपकरणों दुर्दशा को लेकर उक्रांद ने चमोली के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। डक्रांद के केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सिंह सजवाण ने कहा कि वर्ष 2011 में ज्योतिर्मठ के पर्यटन स्थल औली में राज्य सरकार की ओर से कृत्रिम बर्फ बनाने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची कृत्रिम झील के साथ 20 स्थाई और चार मोबाइल स्नोगन 6.50 करोड़ की अनुमानित लागत के उपकरण लगाए गए थे, किंतु मौजूद समय में सभी निष्क्रीय पड़े हुए है।  सजवाण ने कहा कि औली के दक्षिणमुखी ढलान देश दुनिया के स्कीयरों की पहली पसंद रहे हैं। यही कारण है कि वर्ष 2010 में फिस ने औली के 1300 मीटर लंबे ढलान को इंटरनेशनल मानकों के आधार पर मान्यता दी थी। यहां पर चेयरलिफ्ट समेत अन्य सभी सुविधाएं मौजूद हैं। औली के अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग स्लोप में स्नोगन के माध्यम से मशीन आसानी से कृत्रिम बर्फ जितना चाहो बिछा सकती थी, लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि मशीन 2011 में टेस्टिंग के बाद दुबारा नहीं चलाई गई। इस मशीन की देखरेख का जिम्मा गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास है। गढ़वाल मंडल विकास निगम पूर्व में निरन्तर रूप से मशीनों के रख-रखाव के पर्यटन विभाग से धनराशि लेता रहा है परंतु इनकी ओर से सम्पूर्ण धनराशि का दुरुपयोग करते हुए मशीनों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया जो अपने आप में एक बड़े भ्रष्टाचार को दर्शाता है।

जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट ने कहा कि औली के इस विश्व विख्यात स्थल से ज्योतिर्मठ ब्लॉक के लगभग 50 से अधिक गांवों का रोजगार जुड़ा है, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से आज सभी के रोजगार पर संकट गहरा गया है और करोड़ों की मशीने जंक खा रही है।

युवा महामंत्री धर्मेंद्र फरस्वाण ने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कई बार गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधिकारियों को स्नो मेकिंग मसीन का प्रयोग कर स्कीइंग स्लोप बनाने की मांग की गई किंतु अभी तक जीएमवीएन ने इस पर कोई कार्य नहीं किया। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल स्पस्ट करता है कि यदि अतिशीघ्र इस समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो उक्रांद स्थानीय जनता के साथ मिलकर गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ आगे की रणनीति बनाएगा। इस अवसर पर सचिन, पुष्पा, अंकित आदि मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोक साहित्य संरक्षण के लिए दिनेश रावत को ‘श्रम श्री साहित्य सम्मान’
  • मैदानी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं हरक सिंह रावत, हाईकमान के सामने रखी इच्छा
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने रचा इतिहास, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा
  • उत्तराखंड में BLO की संदिग्ध मौत, परिवार ने SIR को बताया तनाव की वजह…!
  • रुद्रप्रयाग में अलकनंदा चेतावनी स्तर पर, प्रशासन ने नदी किनारों से दूर रहने की दी सलाह
  • अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, एआई से बने डिज़ाइन नहीं होंगे मान्य
  • धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्माणाधीन सौंग बांध परियोजना का किया निरीक्षण, पुनर्वास और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एडीएम एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • MDDA का शुभंकर और स्लोगन बनाने पर मिलेगा ईनाम, AI से बने डिजाइन नहीं होंगे मान्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.