बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा प्रभावितों की सहायता को आगे आये भारत सरकार के उपक्रम, सीएसआर फंड के तहत आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सौंपा 22.5 करोड़ का चैक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2021 3:13 अपराह्न
आर0ई0सी0 की पहल पर सात पॉवर पीएसयू ने की आर्थिक मदद
देहरादून : ग्रामीण विद्युतिकरण निगम लि., विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री आर. के. सिंह ने उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ 22.5 करोड़ का चैक सौंपा। कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअली प्रतिभाग किया, उन्होंने राज्य के आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर केन्द्रीय मंत्री आपदा प्रभावितों की सहायता को आगे आये भारत सरकार के उपक्रम, सीएसआर फंड के तहत आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को सौंपा 22.5 करोड़ का चैक सिंह सहित विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। 
सूबे के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि विगत दिनों उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा से राज्य को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसमें जान-माल की हानि भी हुई। हालांकि समय रहते राज्य सरकार ने बचाव एवं राहत कार्यों में तेजी दिखाते हुए अधिक नुकसान होने से बचा लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में दैवीय आपदा के प्रकोप को देखते हुए ग्रामीण विद्युतिकरण निगम लिमिटेड (आरईसी लि.) भारत सरकार ने अपने सात पीएसयू के सहयोग से सीएसआर फंड के तहत उत्तराखंड को 22.5 करोड़ की धनराशि आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए दी है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री आर. के. सिंह के द्वारा सीएसआर फंड के तहत जुटाई कई आर्थिक मदद का चैक सूबे के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री को सौंपा। जिस पर डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय विद्युत मंत्री आर.के. सिंह एवं आरईसी के अधिकारियों तथा उनके पीएसयू के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड आपदा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील राज्य है, जहां पर्वतीय जिलों में बरसात के मौसम में दैवीय आपदा की संभावनाएं बनी रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दैवीय आपदाओं से निपटने के लिए राज्य स्तर से लेकर जिला एवं न्याय पंचायत स्तर तक एक मजबूत तंत्र स्थापित किया है। जिसके तहत गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक हेलीकॉप्टर की तैनाती, जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा परिचालन केन्द्रों की स्थापना, एसडीआरएफ फंड के तहत दूरस्थ पंचायतों में सेटेलाइट फोन का संचालन, ग्राम स्तर पर आपदा प्रहरी की तैनाती, पंचायत स्तर पर बचाव एवं सुरक्षा किटों का वितरण आदि व्यवस्थाएं की गई हैं। 
आरईसी के सीजीएम सौरभ रस्तोगी ने बताया कि उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के सहायतार्थ सीएसआर फंड के तहत जुटाई गई 22.5 करोड़ की धनराशि में विभिन्न सात विद्युत पीएसयू का विशेष सहयोग रहा है। जिसके तहत एनटीपीसी द्वारा आठ करोड़, आरईसी पांच करोड़, पीएफसी चार करोड़, पीजीसीआईएल साढ़े तीन करोड़, एनएचपीसी एक करोड़, टीएचडीसी तथ एसजीवीएन द्वारा 50-50 लाख की धनराशि का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय एवं आरईसी तथा अन्य पॉवर पीएसयू के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
  • हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
  • महिला सुरक्षा पर आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की चर्चा
  • कोटद्वार : ऑटो में महिला की सोने की चेन चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.