सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीबीआई जांच से कम पर मंजूर नही – गोदियाल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 12:26 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच के अलावा कांग्रेस को कुछ भी मंजूर नहीं होगा। गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के खुलासे को लेकर सीबीआई जांच से कम कांग्रेस को सरकार का कोई कदम मंजूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट अथवा हाईकोर्ट के सिटिंग जज के मार्ग दर्शन में सीबीआई जांच कर वीआईपी का खुलासा होना चाहिए। कहा कि इसके लिए सीबीआई को एक माह का समय वीआईपी के नाम को सार्वजनिक करने के लिए दिया जाएगा। उनका कहना था कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और वीआईपी जांच तक आंदोलन को जारी रखेगी। सरकार द्वारा इस मामले में कांग्रेस पर सियासत करने के आरोपों के जबाव में गोदियाल ने कहा कि एक राजनीतिक दल होने के नाते पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़कों पर उतरी है। सियासी दल होने के नाते इस मामले में भाजपा को सियासत नजर आ रही है तो यह आरोप भी हमें मंजूर है किंतु भाजपा सरकार को तो नाम का खुलासा करने के लिए सीबीआई जांच तो करनी ही होगी। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम द्वारा मानहानि का मुकदमा दर्ज करने से संबंधित सवाल पर गोदियाल ने कहा कि इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। भाजपा अपने नेताओं को बचा रही है तो कांग्रेस पहाड़ की बेटी के हत्याकांड के वीआईपी के खुलासे को लेकर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सबूतों को नष्ट करने पर तुली हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि भाजपा ही कांग्रेस को आंदोलन करने का मौका दे रही है। यदि सरकार शुरूआती दौर में ही मामले की सीबीआई जांच की शिफारिश करती तो आज उत्तराखंड की जनता को सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा इस मामले को जातिवाद की हवा देने के सवाल पर गोदियाल ने कहा कि इस मामले को जातिवाद में उलझा कर भाजपा मुद्दे को भटकाना चाहती है। कहा कि अपराधी तो अपराधी है चाहे वह किसी जाति अथवा धर्म का क्यों न हो। उन्होंने कहा कि अब भी सरकार ने सीबीआई जांच नहीं की तो कांग्रेस सत्ता में आते ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। इस दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश  नेगी आदि मौजद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लोक साहित्य संरक्षण के लिए दिनेश रावत को ‘श्रम श्री साहित्य सम्मान’
  • मैदानी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं हरक सिंह रावत, हाईकमान के सामने रखी इच्छा
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत ने रचा इतिहास, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा
  • उत्तराखंड में BLO की संदिग्ध मौत, परिवार ने SIR को बताया तनाव की वजह…!
  • रुद्रप्रयाग में अलकनंदा चेतावनी स्तर पर, प्रशासन ने नदी किनारों से दूर रहने की दी सलाह
  • अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम, एआई से बने डिज़ाइन नहीं होंगे मान्य
  • धर्मपुर के सिद्धपीठ प्राचीन श्री शिव मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने निर्माणाधीन सौंग बांध परियोजना का किया निरीक्षण, पुनर्वास और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • एडीएम एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • MDDA का शुभंकर और स्लोगन बनाने पर मिलेगा ईनाम, AI से बने डिजाइन नहीं होंगे मान्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.