बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज का द्विदिवसीय वार्षिक अधिवेशन 28–29 नवंबर 2026 को होगा आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 12:34 पूर्वाह्न
  • ‎ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय

हरिद्वार : ‎ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज से संबद्ध ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी की प्रथम बैठक आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ संरक्षक रमेश चंद्र गोयल ने की। ‎बैठक के प्रारंभ में संगठन के संरक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा (चमोली) द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को संपन्न पूर्व बैठक की कार्यवाही को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। इसके उपरांत एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. विनीत कुमार अग्निहोत्री ने कोषाध्यक्ष डॉ. टी. के. गर्ग द्वारा प्रस्तुत खातों से संबंधित विवरण से सदस्यों को अवगत कराया।

‎इसके बाद आगामी वार्षिक अधिवेशन के संबंध में सचिव डॉ. वेद भूषण शर्मा द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने एकमत से यह मत व्यक्त किया कि अधिवेशन को व्यापक, प्रभावी एवं वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए पर्याप्त समय की आवश्यकता है। साथ ही फरवरी माह में परीक्षाओं एवं अत्यधिक शीत के दृष्टिगत अधिवेशन का आयोजन नवंबर 2026 में करने का निर्णय लिया गया।

‎सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि आगामी अधिवेशन को द्विदिवसीय एकेडमिक वर्कशॉप-कम-एलुमनी मीट के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए 28 एवं 29 नवंबर 2026 की तिथियां सुनिश्चित की गईं। ‎बैठक में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करने एवं अधिवेशन से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी प्रसार हेतु प्रत्येक जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा, जो संबंधित जनपद में ऋषिकुल प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे और अन्य ऋषिकुलियन साथियों से समन्वय स्थापित करेंगे। ‎इसके अतिरिक्त संगठन की सदस्य संख्या में वृद्धि करने पर भी सहमति बनी, जिससे अधिक से अधिक पूर्व छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके और अधिवेशन को और अधिक भव्य स्वरूप दिया जा सके।

‎बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त डॉ. अशोक पालीवाल, डॉ. प्रेम प्रकाश सतलेवाल, डॉ. नरेश चौधरी, डॉ. उदय पांडे, डॉ. पारुल शर्मा एवं डॉ. यादवेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। ‎मीडिया प्रभारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि,“नवंबर 2026 में प्रस्तावित द्विदिवसीय अधिवेशन न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि यह ऋषिकुल परिवार के सभी पूर्व छात्रों को एक सशक्त मंच पर जोड़ने का कार्य भी करेगा। संगठन का प्रयास है कि अधिकतम सहभागिता के साथ यह आयोजन स्मरणीय और प्रेरणादायी बने।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.