सोमवार, अगस्त 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2025 10:11 अपराह्न
मुख्यमंत्री  की प्रेरणा, जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से आपदा प्रभावितों हेतु वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने बढ़ाए सहयोग के हाथ।
 
देहरादून।  रायपुर ब्लॉक के आपदा प्रभावित 48 परिवारों को जिलाधिकारी सविन बसंल ने   ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक प्रदान किए हैं। जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक में विगत 15 सितम्बर की रात्रि को हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आज कलेक्ट्रेट सभागार, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा रायपुर ब्लॉक के चिन्हित 48 बाढ़ प्रभावित परिवारों को कुल ₹17 लाख की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह सहायता वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहयोग से प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि 15 सितम्बर को हुई भीषण आपदा के उपरांत रायपुर ब्लॉक के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही देखने को मिली थी। इस आपदा में अनेक परिवारों को गंभीर क्षति पहुँची, कुछ परिवारों ने अपने परिजनों को खोया तथा कई परिवारों के आवास पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे ही अत्यंत प्रभावित परिवारों के लिए जिला प्रशासन के समन्वय से वेस्ट वॉरियर्स संस्था द्वारा राहत सहायता उपलब्ध कराई गई।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि सितम्बर माह में आई आपदा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ मानकों के अनुसार पीड़ितों को सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ सामाजिक संस्थाएं एवं एनजीओ आगे बढ़कर मानवीय मूल्यों के साथ जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और जनमानस की सहायता करती हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप भविष्य में भी विभिन्न एनजीओ एवं संगठनों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को उपलब्ध संसाधनों से सहायता प्रदान की जाती रहेगी। रायपुर ब्लॉक की कार्लीगढ़, धनौला, फूलेत, सरखेत एवं छमरौली ग्राम पंचायतों के चयनित बाढ़ प्रभावित परिवारों को आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, देहरादून में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा राहत राशि वितरित की गई। संस्था द्वारा ₹15,000 प्रति परिवार की सहायता प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत आज कुल 48 परिवारों को चेक वितरित किए गए। यह राहत कार्य जिला प्रशासन, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के आपसी समन्वय से तैयार की गई सूची के आधार पर किया गया।
 
वेस्ट वॉरियर्स संस्था के नवीन कुमार सडाना ने बताया कि यह सहायता दानदाताओं एवं शुभचिंतकों के सहयोग से संभव हो पा रही है तथा जैसे-जैसे अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त होगी, उसे चरणबद्ध रूप से अन्य प्रभावित परिवारों तक भी पहुँचाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, अरुण सिंह, चंदन सुशील, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से मयंक शर्मा, नवीन कुमार सडाना, असलम खान, विनोद सोलंकी, पूजा, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना सहित अन्य सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
  • नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार
  • जिला सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड ने किया “नारी सम्मान” से सम्मानित
  • पौड़ी गढ़वाल : पीएलवी की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली पर दिया गया प्रशिक्षण
  • जनसमस्या का त्वरित समाधान करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता – आईएएस बंशीधर तिवारी
  • बायर ने लॉन्च किया नेक्स्ट जेनरेशन फंगीसाइड जिवाना™️ (Xivana™️) स्मार्ट, बागवानी फसलों को खतरनाक बीमारियों से देगा बेहतर सुरक्षा
  • नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने का आरोप, पुलिस ने धरा
  • मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बस अड्डे का किया व्यापक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की सुनवाई शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.